{"_id":"69050bcc6393b5e804018d70","slug":"a-collectorate-official-started-a-submersible-bore-on-the-footpath-but-the-eo-stopped-it-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-131979-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: कलक्ट्रेट के एक अधिकारी ने फुटपाथ पर शुरू कराया सबमर्सिबल बोर,\n ईओ ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: कलक्ट्रेट के एक अधिकारी ने फुटपाथ पर शुरू कराया सबमर्सिबल बोर, ईओ ने रुकवाया
Sat, 01 Nov 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 01 Nov 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। कलक्ट्रेट में तैनात एक अधिकारी ने सड़क किनारे फुटपाथ पर सबमर्सिबल का बोर कराना शुरू करा दिया। शिकायत मिलने पर पहुंचे अधिशासी अधिकारी ने कार्य को ठप करा दिया है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दिनेश चंद्र आर्य ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि प्रशासनिक अधिकारी का एक भूखंड कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग वार्ड संख्या आठ में है। मौके पर भूतल का निर्माण चल रहा है। इसके लिए प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर बोरिंग करा रहे हैं। सभासद अनीस वाल्मीकि ने भी गलत जगह बोरिंग होने की जानकारी दी थी। शुक्रवार को वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्य ठप कराकर मशीन चला रहे युवक को थाने भेज दिया। देर शाम अधिशासी अधिकारी ने बताया कि सबमर्सिबल का बोर गलत जगह हो रहा था। काम रुकवा दिया गया है। नोटिस जारी करके बोर को अपने परिसर में कराने के लिए निर्देश दिए गए हैं।