{"_id":"29681","slug":"Hamirpur-29681-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में चलें मुद्रिका बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर में चलें मुद्रिका बसें
Hamirpur
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला परिषद की त्रैमासिक बैठक में 13वें वित्त आयोग के पैसे को लेकर चर्चा की गई। सभी जिला परिषद सदस्यों से वार्डों के लिए विकास योजनाएं देने का कहा गया। इस पर सभी सदस्यों ने आपत्ति जताई है। बैठक के दौरान सभी खंडों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एडीएम राजेश्वर गोयल ने विकास खंडों में चल रहे विकास कार्यों पर संतोष प्रकट किया। और सभी विकास अधिकारियों को कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में प्रस्ताव पास कर जिला परिषद की 5 दुकानों का किराया बढ़ाया गया है। इन दुकानों के किराए में 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। बैठक में जिला भर में गैस आपूर्ति को सुचारु रूप से करने के लिए तथा शहर में मुद्रिका बसें चलाने के लिए भी चर्चा की गई। जिला परिषद की त्रैमासिक की बैठक का आयोजन जिला परिषद भवन में किया गया।
बैठक का आयोजन एडीएम राजेश्वर गोयल की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में जिला परिषद सदस्यों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी, विकास खंड अधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में जिला परिषद की अध्यक्ष सरला शर्मा, उपाध्यक्ष चौधरी चंदू लाल, जिला परिषद सदस्य अनिल शर्मा, मदन धीमान, श्याम ढटवालिया, सुशील कुमार सोनी, लेखराज, राज कुमारी, विमला वग्गा, नीलम कुमारी, आशा शर्मा, सरला डोगरा, अंजना कुमारी, जोगिंद्र कुमार, यश्वीर पटियाल, प्रोमिला देवी, आरटीओ अक्षय सूद, कृषि उपनिदेशक सोमराज कालिया, बीडी सोनी आदि उपस्थित रहे।