फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दबंगों ने भूमि विवाद में युवक को गोली मारी

दबंगों ने भूमि विवाद में युवक को गोली मारी

Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मुस्करा (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र के उपरहका गांव में दबंगों ने जमीन के विवाद में युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उपरहका निवासी मोहनलाल प्रजापति ने 30 साल पहले गांव निवासी शंभू लोधी से पांच बीघा जमीन 20 हजार रूपये में खरीदी थी। लेकि उसने इसका बैनामा व रजिस्ट्री नही कराई। किंतु जमीन को मोहनलाल लगातार जोतता बोता चला आ रहा था। दो साल पहले जमीन को शंभू लोधी ने गांव के ही कल्याण यादव को बेंच कर उसकी रजिस्ट्री भी करा दी। इस जमीन को कल्याण यादव ने रामलाल को बटाई पर दे दिया। जब रामलाल जमीन को जोतने गया तो मोहनलाल ने विरोध किया। साथ ही दिए गए रुपये मिलने पर ही खेत जोतने की बात कही। रामलाल ने सारी बात खेत मालिक कल्याण को बताई और 20 हजार रूपये कल्याण यादव से वापस दिलवाए। मोहनलाल द्वारा खेत जोतने के विरोध से रामलाल खुन्न्स मानने लगा। प्रभारी थानाध्यक्ष हनुमान प्रसाद त्रिपाठी ने बताया इसी खुन्नस में रविवार को रामलाल अनिल लोधी बंडवा व एक अज्ञात व्यक्ति को लेकर मोहनलाल के डेरा पहुंचा। यहां उसकी मोहनलाल से तीखी नोंकझोंक हुई। इस दौरान रामलाल व अन्य लोगों के असलहे महिलाओं ने छीन लिए। पासा पलटते रामलाल ने किसी तरह अनुनय विनय कर अपने असलहे वापस ले लिए और कभी झगड़ा न करने की बात कहकर घर चला गया। घटना की रिपोर्ट लिखाने मोहनलाल का पुत्र मूलचंद्र (20) अपने दोस्त महेंद्र के साथ बाइक से मुस्करा थाना जा रहा था। रास्ते में रामलाल, अनिल लोधी तथा अज्ञात व्यक्ति ने रास्ता रोक कर उसे थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से मना किया। लेकिन मूलचंद्र जिद पर अड़ गया इससे नाराज अनिल लोधी ने उसके ऊपर बंदूक से फायर कर दिया। गोली लगने से मूलचंद्र खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। इसके बाद तीनोंआरोपी भाग निकले। सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस गांव पहुंची। ग्रामीणों की मदद से रामलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी दो आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed