फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   हिन्दू-मुस्लिम एकता की पेश की मिसाल

हिन्दू-मुस्लिम एकता की पेश की मिसाल

Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sun, 05 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। कसबे में बीती रात 11 बजे के बाद कई स्थानों पर रावण के पुतले फूंके गए। इससे पूर्व निकाले गए विमानों के जुलूस में कजियाना मोहल्ले के मुस्लिम युवकों ने विमानों में सवार हनुमानजी सहित भगवान रूपी बालकों का किया। इनके स्वागत के साथ ठंडा पिलाया गया। जुलूस की व्यवस्था के लिए आधा दर्जन से अधिक सीसी कैमरे व भारी पुलिस बल को जगह-जगह तैनात किया गया।
विज्ञापन

कसबे में सबसे बड़ा रावण कुम्हरौड़ा मोहल्ले में करीब 46 फुट लंबा खड़ा किया गया। उसी के कुछ दूर पर ही इसी मोहल्ले के लोगों ने 30 फीट लंबा इलेक्ट्रानिक रावण बनाया। जो अपना सिर व अपना हाथ पैर चलाता नजर आया। यह पुतला आकर्षण का केंद्र रहा। यहां से एक विशाल जुलूस रात 8:30 बजे भगवान के विमान व झांकियों के साथ निकाला गया। दीवारी नृत्य के साथ जय श्रीराम के उद्घोष के साथ थिरकते भक्त चल रहे थे। भगवान राम लक्ष्मण व सीता हुसैनी बग्गी में सवार थे और हनुमानजी गदा लिए हुए इसमें बैठे हुए थे। यह बग्गी हुसैन नाम के एक व्यक्ति ने तैयार की है। देवी चौराहा पर रामनगर नेशनल मार्ग के विमानों का जुलूस दैमार पटाखों के धमाकों के साथ इस जुलूस में सम्मिलित हो गया। यहीं से एक विशाल जुलूस झांकियों के साथ देवी चौराहा से गदाई, कजियाना मोहल्ले पहुंचा। जहां इस जुलूस व रामभक्तों का स्वागत मोहल्ला निवासी समाजसेवी अब्दुल मकसूद उर्फ लाला मास्टर, युरूब खान, शफी अहमद अंसारी, सगीर मुल्लाजी, सलमान खान, तारिक टेलर, शोएब खान, लकी खान, मुजीद अंसारी, अजमत कमाल, जावेद अहमद एडवोकेट इत्यादि ने जुलूस में शामिल लोगों को ठंडा पिलाया। कुम्हरौड़ा कमेटी के अध्यक्ष डॉ. सुशील, संरक्षक छोटेलाल प्रजापति, लालजी, सुरेश, मनीष, जीत, रमाइया प्रजापति व अन्य यहां के युवकों का इस विशाल कार्यक्रम में सहयोग रहा। वहीं जुलूस के आगे दीवारी नृत्य का प्रदर्शन कर रही इद्दू पहलवान की पार्टी के कार्यक्रम को सराहा गया। उधर मराठीपुरा केवन बाबा स्थान पर रावण वध कमेटी द्वारा जुलूस निकाला गया। रावण दहन के बाद रात 11 बजे से दशहरा मिलन का कार्यक्रम शुरू हुआ और लोगों ने एक दूसरे को विजयादशमी की बधाई दी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी सहित आसपास के थानों का पुलिस बल व पीएसी के जवान जगह जगह तैनात रहे। वहीं भूतपूर्व सैनिकों के संगठन ने भी सादे कपड़ों में शांति व्यवस्था में सहयोग का कार्य किया। भाजपा के प्रत्याशी रहे जगदीश व्यास, बाल्मीकि गोस्वामी, आकाश त्रिपाठी, प्रहृलाद सिंह आदि युवक जोरदार उद्घोष के साथ जय श्रीराम के नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस में आतिशबाजी व आकर्षक झांकियों की तो सराहना की गई।
विज्ञापन

गहरौली प्रतिनिधि के अनुसार गांव में एक दर्जन स्थानों पर स्थापित की गई देवी प्रतिमाओं को रविवार को सुबह गाजे-बाजे के साथ गांव के बाहर एक चेकडेम में विसर्जित कर दी गईं। वहीं मुस्करा कसबे में नन्हें मुन्नों ने जेब खर्च से मिले पैसों से रावण का पुतला बनाने की इच्छा व्यक्त की तो आशीष सचान ने उनकी मुराद पूरी की। पुतले का दहन एसबीआई मुस्करा के सामने किया गया। इस कार्यक्रम में पीयूष, गौरव वर्मा, पारुल, किरन, अरमान सचान, सत्यम, तरुण, मुस्कान सहित अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed