{"_id":"43-196882","slug":"Hamirpur-196882-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्सनल लॉ जैसे तुष्टिकरण के कानून स्वीकार नहीं: योगी आदित्यनाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्सनल लॉ जैसे तुष्टिकरण के कानून स्वीकार नहीं: योगी आदित्यनाथ
Hamirpur
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। सांसद योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पर्सनल ला और मुस्लिम तुष्टिकरण के जरिए सपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि वह संविधान का राज चाहते हैं। पर्सनल लॉ जैसे तुष्टिकरण के कानून स्वीकार नहीं है। योगी आदित्यनाथ ने यहां तक कहा कि जो भारतीय संविधान को माने वह हिंदुस्तान में रहे और जो न माने वह अपना ठिकाना ढूंढ ले।
कसबे के नेशनल इंटर कालेज में जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने सपा मुखिया मुलायम सिंह पर निशाना साधा। कहा कि वह राम पर आस्था नहीं रखते। उन्हें रामजन्म भूमि पर बाबरी मस्जिद का ढांचा दिखाई दे रहा है। जनसभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई ने कहा कि माफियाओं व प्रशासन से डरने की आवश्यकता नहीं है। स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए आयोग कटिबद्ध है। जनसभा में फतेहपुर की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति, सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष बाबूराम निषाद, चुनाव संयोजक वंशीधर सेंगर, जालौैन सांसद भानू प्रसाद वर्मा, नीलमा कटियार, उर्मिला दीक्षित आदि ने संबोधित किया।