{"_id":"43-196876","slug":"Hamirpur-196876-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वास्थ्य उपकेंद्रों में लटके ताले, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य उपकेंद्रों में लटके ताले, लोग परेशान
Hamirpur
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ (हमीरपुर)। गांवों में लाखों की लागत से बने स्वास्थ्य उपकेंद्र सिर्फ दिखावा साबित हो रहे हैं। जिस उद्देश्य के साथ इन उपकेंद्रों का निर्माण हुआ उसका लाभ ग्रामीण महिलाओं और बच्चों को नहीं मिल पा रहा है। महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की लापरवाही के चलते स्वास्थ्य उपकेंद्रों में ताले लटके नजर आते हैं। अधिकांश समय उपकेंद्र बंद रहने से ग्रामीण महिलाओं का ठीक तरह से टीकाकरण हो पाता और न ही बच्चों का। यहां तक जिस उद्देश्य के साथ इन केंद्रों का निर्माण हुआ है वह सिर्फ कागजों में चल रहा है। इन केंद्रों पर प्रसव के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी की जा रही है। इन केंद्रों पर सुविधाएं न मिलने से प्रसव के लिए ग्रामीण महिलाओं को यहां-वहां भटकना होता है।
पीएचसी नौरंगा के तहत 23 गांवों में लाखों की लागत से उपकेंद्र बनाए थे। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एक-एक महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों एएनएम की नियुक्ति है। इन केंद्रों पर सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को टीकाकरण की सुविधा, प्रसव की सुविधा और जन्म मृत्यु का पंजीकरण करने के आदेश दिए थे। परंतु इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों से महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण एवं प्रसव की सुविधाएं नदारत हैं। गल्हिया, सैदपुर, बसेला, झिन्नावीरा, टोलारावत आदि गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र महीने में दो चार दिन ही खोले जाते हैं। महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों कभी कभार गांव में घूमकर वापस चली जाती हैं। पीएचसी नौरंगा केंद्र के तहत 58 गांव हैं। 23 गांवों में स्वास्थ्य उपकेंद्र बने हुए हैं। सरकार द्वारा प्रत्येक स्वास्थ्य उपकेंद्र को प्रतिदिन खोलने के आदेश हैं। जहां पर महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण व प्रसव की सुविधा मिल सके। परंतु इन केंद्रों पर प्रसव की सुविधाओं का टोटा है। अधिकांश समय केंद्रों में ताले लटके होने से प्रसव के लिए महिलाओं को यहां वहां भटकना होता है। पीएचसी नौरंगा के अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा ने बताया कि महिला स्वास्थ्य कार्यकत्रियों की गांवों में बने स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने के आदेश हैं। बताया कि वह इसकी जांच करायेंगे कि कौन केंद्र खुलता है और कौन बंद रहता है।
----------------------------------------------------------------
उपकेंद्र का नाम कार्यरत महिला स्वास्थ्य कार्यकत्री
---------------------------------------------------------------
1- पथनौड़ी मालती देवी
2- परा खेरा कल्पना वर्मा
3- धमना देवकन्या
4- गल्हिया विमला देवी
5- मवई प्रभा खरे
6- औडे़रा ऊषा सक्सेना
7- सैदपुर प्रभा हिंगवासिया
8- कुल्हैंडा मिथला देवी
9- झिन्नावीरा अरूणा भटनागर
10- बसेला रजनी राजपूत
11- कैंथा सतभामा लोधी
12- इटकौर रानी देवी
13- टोलारावत भारती देवी
14- बकरई सरस्वती
15- खड़ाकर लक्ष्मी देवी
16- कुर्रा सुशीला देवी
17- मलेहटा मणि अम्मा
18- नौरंगा कमला देवी
19- लिधौरा जयदेवी
20- मझगवां कुसमा देवी
21- अटगांव-सरगांव सुमन देवी
22- सरगांव सुमन देवी
23- बरदा रामकुमारी