फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   जेसीबी के जरिए कचरा साफ करने का चला अभियान

जेसीबी के जरिए कचरा साफ करने का चला अभियान

Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Mon, 02 Sep 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कसबे में तीजा मेला को लेकर नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटाए का काम शुरु कर दिया है। रविवार को ध्वनि विस्तारक यंत्र से ऐलान कर लोगों से अतिक्रमण हटाए जाने को कहा है। साथ ही ऐसा न करने पर बुलडोजर चलवाए जाने की बात कही है। कसबे में हाईवे सहित सभी प्रमुख मार्गो में लोगो ने अतिक्रमण कर रखा है। तीजा महोत्सव में निकलने वाली झांकियों के दौरान लाखो की भीड़ उमड़ती है। अतिक्रमण की बजह से आने जाने वाले भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनिवार को अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र राम के निरीक्षण के दौरान सभासदो ने अतिक्रमण का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। इस पर उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष को 6 सितंबर के पहले अतिक्रमण साफ करवाए जाने के निर्देश दिए है। इसी को लेकर रविवार को नगर पंचायत के ओर से अतिक्रमण कारियों को ध्वनि विस्तारक यंत्र से ऐलान कर अगाह किया गया। कहा गया कि आगामी 5 सितंबर तक सभी अपना अतिक्रमण हटा लें। अन्यथा की स्थिति में 6 सितंबर को नगर पंचायत का बुलडोजर से अतिक्रमण ढहा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed