{"_id":"43-146316","slug":"Hamirpur-146316-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाराज टीचरों ने बीएसए कार्यालय में किया हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाराज टीचरों ने बीएसए कार्यालय में किया हंगामा
Hamirpur
Updated Thu, 15 Aug 2013 05:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिलाधिकारी के निर्देश पर बीएसए ने बुधवार को गैर जनपदों से स्थानांतरण पर आए टीचराें को काउंसिलिंग के लिए बुलाया। टीचरों के आने के बाद बीएसए ने रोस्टर बनाए जाने की बात कही। इस पर नाराज टीचरों ने बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा किया।
गैर जनपदों से स्थानांतरण पर आए टीचरों की नियुक्ति न किए जाने के चलते मंगलवार को उन्होंने जिलाधिकारी से शिकायत की थी। इस पर डीएम ने बीएसए को बुलाकर काउंसिलिंग किए जाने के निर्देश दिए थे। इस पर बेसिक शिक्षाधिकारी ने जिलाधिकारी के सामने टीचरों से बुधवार को काउंसिलिंग कराए जाने की बात कही थी। बुधवार को जब टीचर बीएसए कार्यालय पहुंचे तो उन्होंने काउंसिलिंग करने से मना कर दिया और रोस्टर बनाए जाने की बात कही। इससे गुस्साए टीचरों ने बीएसए कार्यालय में जमकर हंगामा किया। टीचरों का आरोप है कि जब एक साथ काउंसिलिंग नहीं करनी थी तो उन्हें बुलाया ही क्यों गया था। उधर इस मामले में बीएसए से जानकारी लेने का प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल पर रिंग जाने के बावजूद फोन रिसीव नहीं किया गया। इसलिअ इस प्रकरण पर उनका पक्ष नहीं जाना जा सका।