फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   तालाब मेें भवन, डीएम बोलीं, तुरंत गिरवा दें

तालाब मेें भवन, डीएम बोलीं, तुरंत गिरवा दें

Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Fri, 02 Aug 2013 05:34 AM IST
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। रमजान के आखिरी जुमे अलविदा व 9 अगस्त को संभावित ईद के मद्देनजर जिलाधिकारी बी चंद्रकला व पुलिस अधीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव कसबे की बड़ी ईदगाह पहुंचे। निरीक्षण के दौरान बगल के मीरा तालाब को देखा। तालाब में भवन का निर्माण देख नाराजगी जताई और तत्काल हटवाए जाने के निर्देश एसडीएम को दिए।
विज्ञापन

कसबे में 16 स्थानों पर अलविदा जुमे की नमाज होगी। बाजार स्थित बड़ी जामा मस्जिद में करीब पांच हजार नमाजी नमाज अदा करेंगे। यदि बारिश न हुई तो शुक्रवार को बाजार के मुख्य मार्ग में नमाज हो सकती है। इसके चलते दो घंटे के लिए इस मार्ग को अवरुद्ध किया जा सकता है। इसके अलावा ब्लाक के निकट की जामा मस्जिद, मलीकुआं, कपसा मार्ग की मुके री मस्जिद, उपरौस निजामी, रहमानियां, हक्की बाबा, चिकवा मोहाल की मौलाना अब्दुला मस्जिद, मोदी सईद मस्जिद, गरीब शाह दाता मस्जिद, इलाही तालाब की जामा मस्जिद, चौधराना जामा मस्जिद, हुसैनगंज की निजामी मस्जिद, फाजिल मियां मस्जिद, कायमकुआं स्थित जामा मस्जिद व खजूर वाली मस्जिद में अलविदा की नमाज होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा कम्हरिया की तीन मस्जिदों, मांचा, नारायच, भमौरा, मदारपुर, गुसियारी की दो-दो मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। रागौल की चार, फत्तेपुर की एक मस्जिद में जुमा की नमाज होगी। मजिस्ट्रेट के अलावा सभी संवेदनशील स्थानों में पुलिस तैनात रहेगी। ईदुल फितर के पर्व में भी बड़ी ईदगाह सहित एक दर्जन मस्जिदों में नमाज होगी। बीती देर शाम कसबा आए डीएम व एसपी ने कसबे के मीरा तालाब की ईदगाह का निरीक्षण किया। मस्जिद के बाहर भी नमाज अदा की जाती है। इसके लिए मार्ग की सफाई व्यवस्था के निर्देश डीएम ने दिए। बगल में मीरा तालाब में अतिक्रमण देखा। तालाब के अंदर पानी में बनाए भवन को तत्काल प्रभाव से गिराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि तालाबों से अवैध कब्जे को हटाने के लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed