फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   याद आए क्रांतिकारी पंडित परमानंद

याद आए क्रांतिकारी पंडित परमानंद

Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
Hamirpur
Hamirpur Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
राठ(हमीरपुर)। जंगे आजादी में सर्वस्य न्यौछावर करने वाले बुंदेलखंड के महान क्रांतिकारी पंडित परमानंद का 121वां जन्म दिन गुरुवार को रामलीला मैदान में मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बी चन्द्रकला और एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव और अपर जिलाधिकारी आरसी श्रीवास्तव ने क्रांतिकारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए। संग्राम सेनानियों की पत्नियों को पुष्प और शाला ओढ़ा कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

सभा में विवेक नगाइच ने पंडितजी के जीवन से जुडे़ पहलुओं पर प्रकाश डाला। बताया कि पंडित जी ने अंडमान निकोबार की सेल्युलर जेल में 22 साल काले पानी की सजा काटी। देश की आजादी के लिए उन्हाेंने अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। पूर्व प्रधानाचार्य शेख अहमद ने कहा कि आजादी के दौरान पंड़ितजी ने देशवासियों को एकता का पैगाम दिया। जिलाधिकारी बी चन्द्रकला ने कहा कि देश की आजादी में इस जनपद में महान क्रांतिकारियों ने जन्म लिया। कहा कि क्रांतिकारियों की सपना देश की आजादी रही। देश की आजादी के लिए क्रांतिकारी हंसते हंसते फांसी पर झूल गये। एसपी रतन कुमार श्रीवास्तव ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि क्रांतिकारियों की कुर्बानी सदैव याद रखी जायेगी। सभा में डा. जमील राठवी, प्रधानाचार्य सत्यनारायन परिहार ने भी संबोधित किया। इसके पहले मुख्य अतिथि ने मां शारदा बालिका इंटर कालेज की नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशालाओं का फीता काटा उद्घाटन किया। विधायक गयादीन अनुरागी, कैलास चन्द्र अग्रवाल, वीरनारायन बुधौलिया, सुरेंद्र बिहारी लाल सक्सेना, बलवीर सिंह, बीके नगाइच आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed