फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   टौणीदेवी में 25 लाख से बनेगा विश्राम गृह

टौणीदेवी में 25 लाख से बनेगा विश्राम गृह

Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
टौणीदेवी में 25 लाख से बनेगा विश्राम गृह
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

टौणीदेवी (हमीरपुर)। पंचायत समिति टौणीदेवी की त्रैमासिक बैठक बुधवार को समिति सभागार में अध्यक्ष सुभाष चंद की अध्यक्षता में की गई। विकास कार्यों को लेकर कई निर्णय लिए गए। समिति को प्रदेश स्तर पर कुछ समय पहले मिले पुरस्कार के 25 लाख की राशि से टौणीदेवी में समिति का विश्रामगृह तैयार किया जाएगा। इसमें दो सेट होंगे और चुनाव मतगणना के लिए अलग से कक्ष तैयार किया जाएगा। इससे यहां पंचायत प्रतिनिधियों को ठहरने के साथ ही चुनाव के दौरान मतगणना की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। समिति ने इसके लिए पंचायत राज विभाग से जल्द टेंडर प्रक्रिया करने की मांग की है। टौणीदेवी से पंचायत समिति सदस्य प्रेम लता ने जल्द ही इस राशि को निर्माण कार्य पर खर्च करने की मांग की है। इससे उनके वार्ड में यह कार्य पूरा हो सके। बैठक में इस बार लगभग सभी विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सदस्यों ने वार्डों की समस्याओं को रखा और उनके समाधान की मांग की गई। समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद के साथ ही अन्य सदस्यों ने सरकार की ओर से सदस्यों को विकास के लिए दी जाने वाली निधि के अभी तक न मिलने पर रोष जताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की घोषणा अभी तक पूरी नहीं हो पाई हैं। साथ ही बैठक में भोरंज से जिला परिषद सदस्य पवन कुमार ने टिक्कर खतरियां में सड़क पर ब्लैक स्पॉट की समस्या, विकास खंड भोरंज की पंचायतों को भोरंज तहसील में शामिल करने और बीडीसी के सदस्यों को सोलर लाइटें स्वीकृत करने का मुद्दा उठाया। समीरपुर से जिप सदस्य संगीता के साथ ही बारीं से वीरेंद्र ठाकुर मौजूद रहे। सदस्यों से आग्रह किया कि वह लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए निरंतर कार्य करें। पंचायत के लंबित बड़े कार्यों को पूरा करवाने के प्रयास करें। बीडीओ यशपाल परमार के साथ ही पंचायत समिति के अध्यक्ष सुभाष चंद, उपाध्यक्ष त्रिशला देवी, जिप सदस्य पवन कुमार, संगीता, वीरेंद्र, बीडीसी सदस्य प्रेम लता ठाकुर, अजय कुमार, राकेश चंद, माधुरी चंदेल, सुरेश, राजेश, धर्म सिंह, जगत राम, प्रोमिला, प्रकाश, सुरेंद्र, मीरां, नरेंद्र, सोनिया, आशा, अनीता, रीना के साथ ही खनौली पंचायत के प्रधान सुभाष चंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed