{"_id":"595d32284f1c1b87098b45bc","slug":"91499279912-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम की गृह पंचायत में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व सीएम की गृह पंचायत में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति बंद
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय ठाकुर
भोरंज (हमीरपुर)। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की गृह पंचायत समेत डेढ़ दर्जन पंचायतों में तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। क्षेत्र में मेवा-बमसन-लगवाल्ती पेयजल योजना से जलापूर्ति होती है। हालांकि पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले जल गया जिसे अब तक बदला नहीं जा सका है। ऐसे में पेयजल योजना तीन दिन से बंद पड़ी है। बमसन और भोरंज क्षेत्र के डेढ़ दर्जन पंचायतों के बाशिंदे पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। मेवा-बमसन-लगवाल्ती पेयजल योजना का ट्रांसफार्मर तीन दिन पहले जल गया। बिजली बोर्ड ने जल चुके ट्रांसफार्मर को अब तक नहीं बदला है। इसके चलते पेयजल योजना की मशीनें बंद हो गई हैं। तीन दिन से पेयजल योजना की मशीनरी बंद होने से पानी लिफ्ट नहीं हो रहा है। इसके चलते ग्राम पंचायत भोरंज, टिक्करी मिहासां, धमरोल, धीरड़, लुद्दर महादेव, सधरियाण, कड़ोहता, भौंखर, झरलोग, हणो, गरसाहड़, चंबोह, बधानी, अवाहदेवी सहित डेढ़ दर्जन पंचायतों के दर्जनों गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के घर भी इसी पेयजल योजना से जलापूर्ति होती है। तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप होने के बावजूद बिजली बोर्ड और आईपीएच अधिकारी पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं कर पाए हैं। आईपीएच और बिजली बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं।
आईपीएच विभाग भोरंज के एसडीओ अजय वर्मा का कहना है कि बिजली सप्लाई ठप होने से समस्या है। बिजली समस्या हल होते ही जलापूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। फिलहाल छोटी पेयजल योजनाओं से पेयजल आपूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है।
बिजली बोर्ड टौणीदेवी के एक्सईएन अशोक शर्मा का कहना है कि ट्रांसफार्मर को बदलने का कार्य जारी है। वीरवार तक ट्रांसफार्मर को ठीक कर दिया जाएगा।