फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अब वाया जाहू, बिलासपुर होकर चलेगी रिवालसर दिल्ली बस

अब वाया जाहू, बिलासपुर होकर चलेगी रिवालसर दिल्ली बस

Thu, 08 Jun 2017 11:24 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
अब वाया जाहू, बिलासपुर होकर चलेगी रिवालसर दिल्ली बस
हमीरपुर। एचआरटीसी से रिवालसर से दिल्ली वाया भोटा, ऊना स्कानिया बस रूट को बदला गया है। अब यह स्कानिया बस वाया जाहू, घुमारवीं और बिलासपुर होकर रूट पर रवाना होगी। लोगों की मांग के मद्देनजर प्रबंधन ने स्कानिया बस का रूट बदला है। वर्तमान में हमीरपुर से दिल्ली के लिए वाया भोटा, ऊना होकर तीन वोल्वो बसें सेवाएं दे रही हैं। रिवालसर से दिल्ली वाया जाहू, भोटा, ऊना चौथी बस सेवा थी लेकिन वाया जाहू, घुमारवीं, बिलासपुर होकर दिल्ली के लिए कोई वोल्वो बस सेवा नहीं है। समस्या को लेकर लोगों ने निगम प्रबंधन और परिवहन मंत्री को अवगत करवाया। हालांकि हमीरपुर, भोटा से दिल्ली के लिए पहले से ही तीन वोल्वो बस सेवाएं हैं। इसके चलते निगम प्रबंधन ने रिवालसर से दिल्ली रूट को वाया भोटा, ऊना के बजाय वाया जाहू, घुमारवी बिलासपुर कर दिया। परिवहन मंत्री जीएस बाली का कहना है कि रिवालसर दिल्ली स्कानिया बस का रूट वाया घुमारवीं, बिलासपुर किया गया है। चार साल से बंद संधोल मनाली रूट भी शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed