{"_id":"0d35b9668669a0bc8b83e3fe19fce182","slug":"9-childrens-becomes-ill-after-eating-prasad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसाद खाने से नौ बच्चे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसाद खाने से नौ बच्चे बीमार
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
Updated Wed, 21 Oct 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
चिकासी थाने के ग्राम रहंक में बुधवार को कन्या भोज खाने के कुछ देर बाद नौ बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन- फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
नवरात्र के समापन पर बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कन्या भोज का आयोजन किया गया था। रहंक गांव निवासी प्यारेलाल अहिरवार ने गांव में स्थिति दुर्गा मां के मंदिर में कन्याओं को भोज कराया। जहां पर बच्चों को खोआ चीनी खाने को दी गई। प्रसाद खाकर घर वापस आने पर बच्चों को उल्टी- दस्त होने लगी।
विज्ञापन
कुछ ही देर में शिवम पुत्र चंदू, अवधेश पुत्र कमलेश, मोहित, सोहित तथा राहुल पुत्रगण करोड़ीलाल, साधना पुत्री आशाराम, कामता पुत्र आशाराम, मोना पुत्र जागे प्रसाद, बबिता पुत्री राजेंद्र आदि बीमार हो गए। एक साथ नौ बच्चों के बीमार होने से गांव में हलचल मच गई।
विज्ञापन
आनन- फानन में सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक डा.अमित वर्मा ने बताया कि बच्चों को फूड प्वाइजनिंग हुई है। खोआ खराब होने की वजह से बच्चों को फूड प्वाइजनिग हो सकती है। अब बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है।