फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   नए साल के जश्न में डूबे रहे लोग

नए साल के जश्न में डूबे रहे लोग

Mon, 31 Dec 2018 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
नए साल के जश्न में डूबे रहे लोग
हमीरपुर। नए वर्ष की अगवानी में युवा सबसे आगे रहे। कड़ाके की ठंड में भी उनका जोश कम नहीं हुआ। डीजे की धुन पर युवा देर रात तक नाचते रहे। रात को 12 बजते ही वेलकम 2019 पर आतिशी धमाकों ने लोगों की नींद उड़ा दी। हालांकि पुलिस की सख्ती ने जश्न को कुछ फीका किया।
विज्ञापन


शहर के कई इलाकों में नए वर्ष के स्वागत की व्यवस्थाएं की गई थी। डीजे की धमक आसपास के लोगों की नींद उड़ा रही थी। रात होते ही युवाओं की मौज मस्ती और परवान चढ़ी। होटलों में जश्न का माहौल रहा।
विज्ञापन


ढाबों में भी दावतों के दौर चले। केक भी काटे गए। मोबाइल फोन पर एसएमएस और काल कर मुबारक देने का भी दौर रहा। हालांकि पुलिस की सख्ती ने जश्न को कुछ फीका कर दिया। स्टेशन रोड, महेश्वरी देवी समेत प्रमुख चौराहों के आसपास रात दस बजे दुकानें और सड़क किनारे लगे डीजे बंद करा दिए गए। प्रभारी निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि हुड़दंग रोकने के लिए ऐसा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औद्योगिक हब बनना चाहिए
गहरौली निवासी ऋषभ कुमार द्विवेदी ने कहा औद्योगिक हब बने और युवा नीति बनाकर रोजगार उपलब्ध कराएं जाए।

पृथक बुंदेलखंड की उम्मीद
कुनेहटा के विनय तिवारी को नए वर्ष में पृथक बुंदेलखंड राज्य निर्माण की उम्मीद जताते हुए कहा अगर ऐसा हुआ युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

बेरोजगारों को दें अहमियत
मुस्करा निवासी अभिषेक तिवारी ने कहा केंद्र सरकार युवाओं को अहमियत दे। बेरोजगारों को नौकरी व भत्ता दिया जाए। तभी वह मुख्य धारा से जुड़े रहेंगे।

यातायात व्यवस्था दुरुस्त करें
गहरौली निवासी उत्कर्ष गुरुदेव ने नए वर्ष में यातायात व्यवस्था बेहतर कराए जाने की बात कही। कहा कि आवागमन सुलभ होने पर ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।

किसानों की करें मदद
मौदहा निवासी प्रदीप ने कहा जिले में सूखे से किसान जूझ रहा है। इस पर किसानों को ज्यादा से ज्यादा लाभांवित करने की जरूरत है।

रेलवे की मिले सुविधा
शहर निवासी प्रवेंद्र ने कहा जिला मुख्यालय में रेलवे स्टेशन नहीं है। विकास के लिए रेलवे का होना बेहद जरूरी है। कहा नए साल में स्टेशन बनना चाहिए।

कड़ाके की ठंड में भी युवकों का जोश रहा बरकरार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed