{"_id":"594c06444f1c1b9f5d8b4609","slug":"81498154564-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारा स्कूल में एक अध्यापक पढ़ा रही पांच कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारा स्कूल में एक अध्यापक पढ़ा रही पांच कक्षाएं
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। प्राइमरी स्कूल नारा में एक अध्यापक पांच कक्षाएं पढ़ा रही हैं। पांच माह पहले एक अध्यापक के तबादले के बाद स्कूल में एक ही अध्यापक को सारा दायित्व संभालना पड़ रहा है। हालत यह है कि अध्यापक स्कूल में बच्चों को पढ़ाए या मिड-डे मील बनाने जिम्मा संभालना दायित्व निभाए। अभिभावकों ने स्कूल में अतिरिक्त अध्यापकों की नियुक्ति करने की मांग उठाई है। नारा स्कूल में 50 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं लेकिन बच्चों को पढ़ाने के लिए स्कूल में अध्यापकों की कमी बनी है। स्कूल में मिड डे मील का रिकार्ड, स्कूल डाक का दायित्व भी अकेली अध्यापकों को जिम्मे हैं। एसएमसी अध्यक्षा मीना देवी, कर्मी देवी, वैष्णवी देवी, मनोहर लाल, उत्तम कुमार, राज कुमार, सुरेश कुमार, अजय कुमार, नरेश कुमार, रमेश कुमार ने बताया कि स्कूल में मुख्य शिक्षक पांच कक्षाएं पढ़ा रही है। उन्होंने कई बार शिक्षा विभाग के अधिकारियों तथा स्थानीय विधायक से रिक्त पदों को भरने की मांग की है। उसनाड़ पंचायत प्रधान लीला देवी ने बताया कि बिझड़ी ब्लॉक के कार्यक्रम में सीपीएस से अध्यापकों के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक रवित कटोच ने स्कूल में सिंगल अध्यापक होने के बारे में अनभिज्ञता जताई है। उन्होंने बताया कि सिंगल अध्यापकों की जगह अतिरिक्त अध्यापक को भेजा जाएगा।