{"_id":"594c063d4f1c1b8f3e8b4685","slug":"81498154557-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्किंग निर्माण में बाधा बन रही खराब कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्किंग निर्माण में बाधा बन रही खराब कार
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। डिग्री कॉलेज हमीरपुर में पार्किंग निर्माण में एक खराब गाड़ी बाधा बनी हुई है। कॉलेज में जिस स्थान पर पार्किंग बनेगी, वहां पर बीते एक वर्ष से एक खराब गाड़ी खड़ी है। इसे न कोई वहां से हटाता है और न ही उसके मालिक का पता है। पिछले एक साल से यह खराब कार इस स्थान पर खड़ी है। कॉलेज में बाउंड्री वाल और पार्किंग बनाने के लिए के लिए 16 लाख का बजट है जिसमें बाउंड्री वाल बन गई है लेकिन पार्किंग निर्माण अभी शेष है। कॉलेज प्रबंधन ने पार्किंग को छुट्टियों के बाद तैयार करने का आश्वासन छात्रों को दिया था लेकिन खराब गाड़ी पार्किंग निर्माण में बाधा कर रही है। छात्र संगठनों और अन्य छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से खराब गाड़ी को निर्धारित पार्किंग स्थल से हटवाने की मांग की है। छात्रों ने प्रशासन से पार्किंग का निर्माण जल्द करने की मांग की है। प्रधानाचार्य डॉ. एचएस जंवाल का कहना है कि गाड़ी पिछले एक साल से यहां खड़ी है। इसके मालिक का पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पुलिस में रिपोर्ट कर गाड़ी को हटवा दिया जाएगा।