{"_id":"594ab3984f1c1b9a1c8b4656","slug":"81498067864-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की प्राथमिकता में ग्रामीण विकास : राजीव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की प्राथमिकता में ग्रामीण विकास : राजीव
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गलोड़ (हमीरपुर)। विधानसभा की ग्राम पंचायत नारा में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) ने प्रधान ग्राम पंचायत नारा महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में इंटक जिलाध्यक्ष एवं कांग्रेस महासचिव राजीव राणा मुख्यातिथि रहे। राणा ने कहा कि ग्रामीण विकास करवाने में कांग्रेस सरकार ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। राणा ने कहा कि ग्रामीण विकास कांग्रेस सरकार की प्राथमिकता है। राणा ने बताया कि हिमाचल की वर्तमान कांग्रेस सरकार ने जिला भर में श्रमिक कल्याण बोर्ड के माध्यम से साढ़े बारह हजार परिवारों को लाभ पहुंचाया है। इसमें पंजीकृत 3251 लाभार्थियों को वाशिंग मशीन और इंडक्शन मंजूर हो चुके हैं। लाभार्थियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना, जन श्री बीमा योजना, दो बच्चों के विवाह के लिए 25-25 हजार की वित्तीय सहायता, छात्रवृत्ति योजना, मातृत्व प्रसूति सुविधा, पेंशन योजना नि:शुल्क दी जा रही हैं। राणा ने इंटक में 75 मनरेगा मजदूरों की सदस्यता भी करवाई। इस कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल प्रदेश सह संयोजक ज्योति खन्ना, जिला पेंशनर एसोसिएशन अध्यक्ष जगन्नाथ शर्मा, बीडीसी सदस्य अश्वनी कुमार, उप प्रधान संदीप चौहान, वार्ड सदस्य रघुबीर सिंह आदि पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे।
गौसदन का किया शिलान्यास
सुजानपुर (हमीरपुर)। कस्बे के वार्ड-6 में नगर परिषद अध्यक्ष रमन भटनागर ने गौसदन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कस्बे में विकास कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा किया जा रहा है। इस मौके पर उनके साथ नप उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, अशोक मेहरा, ज्योति, रेणू गुप्ता मौजूद रहे।