{"_id":"2a836550d5c762e47228c8b5da59f3b1","slug":"727-nomination-letter-sold-for-pradhan-post-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए 727 नामांकन पत्रों की बिक्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए 727 नामांकन पत्रों की बिक्री
अमर उजालाब्यूरो हमीरपुर।
Updated Sat, 14 Nov 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधानी और सदस्य का चुनाव लड़ने वालों की ब्लाक परिसर में भीड़ रही। नामांकन पत्र खरीदने को लेकर गहमागहमी रही। शनिवार को दूसरे दिन ब्लाक परिसर में 42 ग्राम पंचायतों के प्रधान पद के लिए 184 और सदस्य पद के लिए 150 नामांकन फार्म बिके। वहीं मुस्करा में प्रधान पद के लिए 543 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है।
विज्ञापन
प्रधानी और सदस्य पद के नामांकन पत्रों की बिक्री के लिए सुबह से ही भीड़ जुटनी शुरू हो गई। गांव का प्रधान बनने का सपना संजोए ग्रामीणों ने नामांकन पत्र खरीदे। ब्लाक परिसर में नामांकन पत्रों की प्रक्रिया पूरी करने के लिए वकीलों के बस्ते लगे रहे। एडीओ पंचायत भागवत सिंह ने बताया कि 17 नवंबर तक नामांकन फार्म की बिक्री होगी।
विज्ञापन
उधर मुस्करा में खंडविकास अधिकारी रामसिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के 37 पदों के लिए अभी तक 543 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। जबकि 493 सदस्य पदों के सापेक्ष अभी तक 247 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि 18 नवंबर को पर्चों की जांच होगी और 19 को नाम वापसी, 20 को चुनाव चिह्न आवंटित होंगे।
विज्ञापन