फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कोटा लांगसां के रहने वाले ऑडिटर की दिल्ली में मौत

कोटा लांगसां के ऑडिटर की दिल्ली में मौत

Sat, 21 Oct 2017 05:17 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
कोटा लांगसां के रहने वाले ऑडिटर की दिल्ली में मौत

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अवाहदेवी(हमीरपुर)।
उपमंडल भोरंज की ग्राम पंचायत कोट लांगसां के एक व्यक्ति की दिल्ली स्थित उसके सरकारी आवास में मौत हो गई। व्यक्ति की मौत करीब एक सप्ताह पहले हुई है लेकिन परिजनों को इसकी सूचना शनिवार को मिली। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य मृतक का शव लाने दिल्ली रवाना हो गए। मनवीर सिंह चंदेल (47) दिल्ली में कैग (कंप्ट्रोलर एंड ऑडिटर जनरल ऑफ इंडिया) में ऑडिटर के पद पर कार्यरत थे। मनवीर दिल्ली के पुष्प विहार स्थित सरकारी आवास में रहते थे। बीते शुक्रवार को उनके आवास से बदबू आना शुरू हुई। पड़ोसियों ने इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मनवीर के कमरे का दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो कमरे में मनवीर मृत पड़े थे। शनिवार को इसकी सूचना दिल्ली पुलिस ने मनवीर के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजनों में उनका बड़ा बेटा सुमित और चचेरा भाई सुरेश दिल्ली रवाना हो गए। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटे छोड़ गया है। बड़ा बेटा सुमित डिग्री कॉलेज हमीरपुर में बीएससी प्रथम वर्ष का छात्र है जबकि छोटा बेटा कौशत्व चोलथरा स्कूल में जमा दो का छात्र है। पंचायत प्रधान गुरबख्श सिंह का कहना है कि बीते हफ्ते दिल्ली में मनवीर की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। रविवार को शव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव कोट में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed