फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बड़सर कॉलेज में प्रवक्ताओं की कमी

बड़सर कॉलेज में प्रवक्ताओं की कमी

Fri, 07 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 07 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बड़सर कॉलेज में प्रवक्ताओं की कमी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर कॉलेज में प्रवक्ताओं की कमी बनी हुई है। कॉलेज में वाणिज्य विषय को पढ़ाने का जिम्मा एक प्रवक्ता के हवाले है। कॉमर्स के चार विषयों को पढ़ाने के लिए तीन प्रवक्ता अनिवार्य हैं। छात्र-छात्राओं ने कॉलेज में प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को भरने की मांग की है। बड़सर कॉलेज में दो दिन पहले कॉमर्स प्रवक्ता का तबादला हो गया लेकिन दूसरे किसी प्रवक्ता की तैनाती नहीं हुई। कॉलेज में जूलॉजी विषय के प्रवक्ता के तबादला आदेश आ गए हैं। प्रवक्ताओं के तबादले के बाद रिक्त पदों से कॉलेज में प्रवक्ताओं की कमी बन गई है। कॉलेज छात्र-छात्राओं साहिल कुमार, अक्षय कुमार, अमृतपाल, विपिन कुमार, सुमित कुमार, विवेक कुमार, साक्षी, पूनम का कहना है कि कॉलेज में प्रवक्ताओं के खाली पदों के चलते उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। प्रवक्ताओं के तबादलों से परीक्षा परिणाम पर सीधा असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रवक्ताओं के रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।

कॉलेज प्रधानाचार्य मीना सूद का कहना है कि कॉलेज से कॉमर्स और जूलॉजी प्रवक्ता के तबादला आदेश मिले हैं। उन्होंने कहा कि प्रवक्ताओं के रिक्त पदों के बारे में आला अधिकारियों को बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed