फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   भारतीय बैडमिंटन टीम के मैनेजर नादौन पहुंचे

भारतीय बैडमिंटन टीम के मैनेजर नादौन पहुंचे

Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
भारतीय बैडमिंटन टीम के मैनेजर नादौन पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। भारतीय बैडमिंटन टीम के मैनेजर राजेंद्र शर्मा का नादौन में पहुंचने पर खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। राजेंद्र शर्मा आस्ट्रेलिया से गग्गल स्थित एयरपोर्ट में उतरने के बाद अपने घर हमीरपुर जाते समय नादौन में कुछ समय के लिए रुके। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा ने कहा कि नादौन शहर उनकी कर्म भूमि रहा है। उन्होंने कहा कि सिडनी में हुई आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन वर्ल्ड सुपर सीरीज में भारत के खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने रीयो ओलंपिक में चीन के गोल्ड मेडल विजेता चैन लौंग को हरा कर पुरुष सिंगल में जीत हासिल कर आस्ट्रेलिया ओपन बैडमिंटन का खिताब अपने नाम कर देश का नाम रोशन किया। 20-25 जून तक हुई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों ने भाग लिया है। उन्होंने कहा कि श्रीकांत का यह तीसरा अंतरराष्ट्रीय सुपर सीरीज फाइनल था। श्रीकांत ने दो में विजय हासिल की है। इससे पहले वह इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज जीत चुके हैं जबकि थाइलैंड ओपन में श्रीकांत फाइनल में कम अंतर से भारतीय खिलाड़ी प्रनीत से हारे। वर्तमान में राजेंद्र शर्मा हमीरपुर में बतौर जिला सहायक शारीरिक शिक्षा अधिकारी सेवाएं दे रहे हें। शर्मा इससे पहले वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने करीब 15 साल तक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) नादौन में बतौर प्रवक्ता अपनी सेवाएं दी हैं। इस अवसर पर राम सिंह, निशा शर्मा, विनोद खावला, सुरेश ठाकुर, अजय डोगरा, सुदेश शर्मा, हरदेव सिंह, शकुंतला कंवर, सुशील राणा, दीप कुमार, नंद लाल, राजीव शर्मा, अरविंद डोगरा, अनिल डोगरा, चिन्मय, अमन, रिया ने राजेंद्र शर्मा का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed