{"_id":"9e7d57b3d93af72540992eeb4444e7fa","slug":"7-people-injured-in-an-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में सात लोग घायल
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
Updated Sun, 15 Nov 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमगांव मार्ग पर बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर पलट गया। हादसे में सात लोग घायल हो गए। गंभीर होने पर चार लोगों को कानपुर रिफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जरिया थानांतर्गत कछवाकलां गांव निवासी जगदीश लोधी फसल लादकर ट्रैक्टर से राठ गल्ला मंडी आ रहा था। ट्रैक्टर पर गांव के रतन सिंह, ध्रूराम आदि भी थे। रविवार दोपहर 1 बजे कुम्हरिया गांव के नजदीक अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय के पास एक बाइक सवार ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने का प्रयास किया और अचानक बाइक रोक दी।
विज्ञापन
बाइक सवार को बचाने में ट्रैक्टर असंतुलित हो गया और सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली पलटने से उसमें सवार कैलाश राजपूत का 10 वर्षीय पुत्र हिमांशु, ध्रूराम पुत्र सेवा, पाना देवी पत्नी मुन्ना और राजकुमार पुत्र रामबिहारी घायल हो गए। वहीं बाइक सवार करौंदी गांव निवासी मोहन लाल पुत्र खेमचंद्र उसकी पत्नी प्रेमवदा और नरेंद्र पुत्र जगजीवन दास भी घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन