फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पटाखों से तीन पशुशालाएं चढ़ी आग की भेंट

पटाखों से तीन पशुशालाएं चढ़ी आग की भेंट

Sat, 21 Oct 2017 02:58 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
पटाखों से तीन पशुशालाएं चढ़ी आग की भेंट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
दीपावली को पटाखों की आग से जिला में तीन पशुशालाएं जल गईं। आग से मवेशियों को बचा लिया गया लेकिन पशुशाला में रखे घास और इमारती लकड़ी के जलने से करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। हलका पटवारियों ने मौके पर पहुंच नुकसान का आकलन तैयार कर लिया है। दिवाली की शाम करीब सवा छह बजे रिखी राम पुत्र संत राम निवासी जोलसप्पड़ की पशुशाला में पटाखा आ गिरा। पटाखा फटने से पशुशाला की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। हालांकि ऊपरी मंजिल पर घास और इमारती लकड़ी थी जिससे अचानक आग फैल गई। रिखी राम के शोर मचाने पर लोगों ने मौके पर पहुंच मवेशियों को पशुशाला से बाहर निकाला लेकिन आग पर समय रहते काबू न पाने से करीब दो लाख का नुकसान हो गया। जिला मुख्यालय के वार्ड-8 में वेद प्रकाश पुत्र राम लाल की पशुशाला आग की भेंट चढ़ गई। इससे करीब 30 हजार रुपये के नुकसान का अनुमान है। दिवाली की अगली सुबह मट्टनसिद्ध से लगते पंजाहली गांव में मान सिंह पुत्र साधु राम की पशुशाला में भी पटाखे की आग भड़क गई। दोमंजिला पशुशाला में काफी मात्रा में घास और इमारती लकड़ी थी जो जल गई। इससे करीब डेढ़ से दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। वहीं आग की लपटों से पशुशाला के साथ लगते हरनाम सिंह के मकान की खिड़कियों के शीशे चटक गए। दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया। आग की तीनों वारदातों में हल्का पटवारियों ने मौके पर पहुंच नुकसान का आकलन तैयार कर लिया है। दमकल विभाग के इंचार्ज राजेंद्र चौधरी का कहना है कि तीन आगजनी की घटनाओं पर काबू पा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed