फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   रमेहड़ा में गहराया पेयजल संकट

रमेहड़ा में गहराया पेयजल संकट

Thu, 22 Jun 2017 11:32 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
रमेहड़ा में गहराया पेयजल संकट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भोरंज (हमीरपुर)। भोरंज के तहत खरवाड़ पंचायत के रमेहड़ा गांव के लोग पानी की समस्या से परेशान हैं। गांव में पानी की सुचारु सप्लाई न होने से लोग पेयजल के लिए ठोकरें खाने को मजबूर हैं। लोगों ने विभाग से कई बार समस्या के समाधान की मांग उठाई है लेकिन विभाग टैंक में पानी न होने का हवला देकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। गौतम युवक मंडल के प्रधान विशाल कश्यप, सचिव अक्षय कुमार, कमलेश गौतम, लक्की गौतम, बृजलाल शास्त्री, ध्यान चंद्र शास्त्री, संजू गौतम, विशन दास, प्रीतम कश्यप, ममता गौतम, सागरी गौतम, सरोज देवी का कहना है कि गांव में चौथे दिन पानी की सप्लाई हो रही है और वह भी नाममात्र।

इस कारण ग्रामीणों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि अगर टैंक में पानी नहीं है तो आसपास के गांवों को पानी कैसे मिल रहा है। जख्योलवासियों की मांग को ध्यान में रख एक पेयजल टैंक बनाया है लेकिन समस्या हल फिर भी नहीं हो पाई। आईपीएच विभाग के एसडीओ अजय वर्मा का कहना है कि क्षेत्र में जल समस्या के समाधान के लिए विभाग प्रयासरत है। ज्यादातर गांवों में समस्या हल कर दी है। गांव में पानी न आने की जांच कर समस्या हल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed