{"_id":"5b2401f84f1c1bf86e8b82ed","slug":"51529086456-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में भरा जोश
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राठ (हमीरपुर)। भाजपा के विधानसभा क्षेत्र बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव में भाजपा को जिताने की अपील की। सम्मेलन में बूथ स्तर से लेकर मंडल अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख, बूथ अध्यक्ष के कार्यकर्ताओं को बूथ जिताने का पाठ पढ़ाया।
सम्मेलन की शुरुआत मुख्य अतिथि क्षेत्रीय मंत्री सुधीर सिंह, विधायक मनीषा अनुरागी, जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे ने दीप प्रज्ज्वलन से किया। कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ता अभी से तैयार हो जाएं। हर हाल में पार्टी को जिताना है। कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची से बाहर न हो। अभियान को सक्रियता से आगे बढ़ाएं।
विधायक ने कहा कि जिस तरह से विधानसभा चुनाव में पूरी ईमानदारी से जीत दिलाई है, उसी तरह से आगामी लोकसभा चुनाव में परचम लहराना होगा। किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री राजेश सिंह लोकसेवक ने एकजुटता से काम करने की अपील की। सरीला नगर पंचायत अध्यक्ष रानी शैफाली सिंह ने कहा कि नरेंद्र मोदी की सरकार फिर बनानी होगी, तभी हमारे देश का कल्याण हो सकेगा। बूथ सम्मेलन को चक्रपाणि त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। चौधरी राजेंद्र सिंह, शिवरतन विश्वकर्मा, पवन पांडेय, हरचरन अनुरागी, नीतू भटनागर, रामजीवन राजपूत शिवशंकर सिंह, कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार गुप्ता बंटी, भरत अनुरागी, रविराज, मनोज, संजय आदि कार्यकर्ता रहे।
विज्ञापन
-लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर मजबूत करने का दिलाया संकल्प