फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बजट के बावजूद नहीं बनी स्कूल की चारदीवारी

बजट के बावजूद नहीं बनी स्कूल की चारदीवारी

Thu, 06 Jul 2017 11:59 PM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
बजट के बावजूद नहीं बनी स्कूल की चारदीवारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। रावमापा बाल हमीरपुर में सालों से गिरी चारदीवारी का कार्य ढाई लाख का बजट के बावजूद भी नहीं किया। इस कारण चारदीवारी का एक और हिस्सा बीते तीन दिन पहले बारिश के कारण दोबारा गिर गया। चारदीवारी गिरने से 10 लाख का नुकसान हुआ है। दोबारा गिरने से चारदीवारी के साथ बने स्कूल शौचालयों के गिरने का खतरा भी बढ़ गया है। उपायुक्त हमीरपुर मदन चौहान ने चारदीवारी के निर्माण के लिए ढाई लाख की स्वीकृति दी थी। लोनिवि ने बजट होने के बावजूद चारदीवारी का निर्माण नहीं किया। हालांकि स्कूल प्रबंधन ने विभाग से चारदीवारी का निर्माण बरसात से पहले करने की मांग की थी लेकिन चारदीवारी का निर्माण नहीं किया। चारदीवारी बीते तीन दिन पहले बारिश से दोबारा गिर गई। स्कूल प्रबंधन ने दोबारा चारदीवारी के गिरने से 10 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया है। चारदीवारी गिरने और नई चारदीवारी का निर्माण न होने से कोई भी हादसा होने का अंदेशा रहता है। हालांकि दोबारा गिरी चारदीवारी का मलबा विभाग ने वीरवार सुबह फुटपाथ पर से उठा दिया लेकिन बरसात में चारदीवारी के दोबारा गिरने का अंदेशा बना हुआ है।

स्कूल प्रधानाचार्य मंजु ठाकुर का कहना है कि चार माह पहले उपायुक्त हमीरपुर ने चारदीवारी के निर्माण के लिए ढाई लाख की राशि जारी की थी। चारदीवारी का निर्माण विभाग ने नहीं किया। दोबारा चारदीवारी के गिरने से करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। उपायुक्त से चारदीवारी के लिए बजट की मांग की है। बजट मिलते ही चारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed