फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   500 meters incomplete road, there will be trouble in rain

कीचड़ भरे रास्ते से फिर से होगा गुजरना

Mon, 04 Jul 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
500 meters incomplete road, there will be trouble in rain
हमीरपुर। नगर के वार्ड नंबर 14 डिग्गी रमेड़ी डांडा मोहल्ले की उखड़ी सड़क मोहल्लेवासियों के लिए मुसीबत बनी हुई है। 500 मीटर सड़क न बनने से बरसात में लोगों को दलदल से गुजरना पड़ता है। लगातार मांग के बाद भी नगर पालिका इस ओर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

शहर में डिग्गी रमेड़ी डांडा मोहल्ले की सड़क पिछले 20 साल पूर्व बनाई गई थी। मौरंग लदे ट्रकों के निकलने से यह सड़क कुछ ही महीनों में उखड़ गई थी। सड़क न बनने से यहां के लोगों को बरसात के दिनों में कींचड़ व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। इधर दो सालों में सड़क का कई बार प्रस्ताव पास हुआ, वर्ष 2020 में नगर पालिका ने सीसी सड़क के स्थान पर इंटर लॉकिंग का टेंडर पास किया। इसका कार्य भी ठेकेदार ने शुरू कराया, लेकिन मानक के अनुसार कार्य न होने से लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद से आज तक काम शुरू नहीं हो सका।
विज्ञापन

सड़क तालाब में हो जाती है तब्दील
सरदार पटेल स्कूल से पावर सबस्टेशन को जाने वाली सड़क में भारी भरकम गड्ढों में बरसात का पानी भर जाता है, जिससे सड़क तालाब का रूप ले लेती है। इस साल भी सड़क नहीं बन सकी है। बारिश में लोगों को नरकीय जीवन जीना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मार्ग से हो रहा आवागमन
नालियां ध्वस्त होने व भारी भरकम गड्ढे होने से जल भराव होता है। ऐसे में दो पहिया वाहन चालकों व पैदल निकलने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ता। जिससे वह दूसरे रास्तों से होकर निकलते हैं।
कोट
14वें वित्त आयोग की धनराशि से सड़क का निर्माण कार्य होना है। सड़क का नया इस्टीमेट बन गया है, शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
कुलदीप निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed