फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   5 quintal coloured sweets thrown away before Diwali

सड़क पर फिंकवाई पांच क्विंटल रंगीन मिठाई

Tue, 10 Nov 2015 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 10 Nov 2015 06:58 PM IST
विज्ञापन
5 quintal coloured sweets thrown away before Diwali

हमीरपुर। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे मिठाई विक्रेताओं को खूब सबक सिखाया। विभागीय टीम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण कर पांच क्विंटल रंगीन एवं खराब मिठाई सड़क पर फिंकवाई। भोरंज के पट्टा से जाहू तक करीब 45 दुकानों के औचक निरीक्षण के दौरान विभाग ने यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


सभी मिठाइयां अधिक रंग, खुले में बेचने और खराब होने पर नष्ट करवाई गई हैं। कार्रवाई के दौरान सभी दुकानदारों के नाम पते नोट किए गए हैं। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग इन दुकानदारों को नोटिस जारी करेगा। स्वास्थ्य विभाग के प्राधिकृत अधिकारी अतुल कायस्था ने औचक निरीक्षण के दौरान खराब मिठाइयां फिंकवाई हैं। विभाग ने पट्टा, झरलोग, लदरौर, मुंडखर तथा सुलगवान में करीब 45 दुकानों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


अधिकतर मिठाइयों में अधिक रंगों का प्रयोग किया गया था। जबकि कुछेक खुले में बिकती पाई गई है। मिठाइयों में पतिसा, अमृति, लड्डू, बर्फी, हरे रंग की बर्फी, पिंक बर्फी नष्ट करवाई है। मिठाइयां नष्ट करवाने के बाद विभागीय टीम ने दुकानदारों को दोबारा खराब और अधिक रंगों की मिठाइयां न बेचने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही, चेतावनी दी है कि अगर दोबारा दुकानदार खराब मिठाइयां बेचते पकड़े गए तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। खराब मिठाइयों के साथ पकड़े गए दुकानदारों को स्वास्थ्य विभाग कारण बताओ नोटिस जारी करेगा। संबंधित दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर खराब मिठाइयां बेचने का कारण बताना होगा। कारण न बताने पर विभाग कार्रवाई अमल में लाएगा।


विभागीय अधिकारी अतुल कायस्था ने पुष्टि करते हुए बताया कि करीब 45 दुकानों से पांच क्विंटल खराब मिठाइयां फिंकवाई गई हैं। सभी दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed