{"_id":"687befce43e17cd0930d79fe","slug":"422-lakh-cusecs-of-water-released-from-dams-in-betwa-hamirpur-news-c-223-1-hmp1002-127621-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: बेतवा में बांधों से छोड़ा गया 4.22 लाख क्यूसेक पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: बेतवा में बांधों से छोड़ा गया 4.22 लाख क्यूसेक पानी
Sun, 20 Jul 2025 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
बेतवा नदी का जलस्तर। संवाद
- फोटो : बेतवा नदी का जलस्तर। संवाद
हमीरपुर। बांधों से बेतवा नदी में छोड़े गए 4.22 लाख क्यूसेक पानी के चलते इसका जल स्तर 23.50 सेमी प्रति घंटा की रफ्तार से बढ़ रहा है। हालांकि इसके देर रात थमने की संभावना जताई जा रही है। इसके खतरे के निशान से दो मीटर नीचे तक पहुंचने की संभावना है। मुख्यालय से सात किमी आगे यमुना से संगम होने के चलते इसका भी मुख्यालय में जल स्तर बढ़ रहा है।
लहचूरा बांध से शुक्रवार को 2,55,300 धसान नदी में, माताटीला बांध से 95,409 से बेतवा व मौदहा बांध से बेतवा नदी में पानी छोड़ा गया। इससे शनिवार की शाम चार बजे बेतवा का जल स्तर 100.45 मीटर व यमुना का 99.950 मीटर दर्ज किया गया। मौदहा बांध के सहायक अभियंता बाढ़ नियंत्रण के प्रभारी सर्वजीत वर्मा ने बताया कि बेतवा नदी का जल स्तर शनिवार रात 12 से दो बीच स्थिर हो जाएगी। फिलहाल खतरे जैसी कोई संभावना नहीं है। बेतवा के जल स्तर बढ़ने के कारण लोगों को अलर्ट किया गया है।