{"_id":"596119494f1c1b211d8b45c8","slug":"41499535689-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोगियों-तीमारदारों के लिए चाय, नाश्ता देगी संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोगियों-तीमारदारों के लिए चाय, नाश्ता देगी संस्था
Updated Sat, 08 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नादौन (हमीनरपुर)। समाजसेवी संस्था मुस्कान फाउंडेशन की बैठक शनिवार को हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि नादौन अस्पताल में दाखिल रोगियों एवं उनके तीमारदारों के लिए चाय, नाश्ता एवं अन्य खाद्य सामग्री का प्रावधान संस्था करेगी। संस्था सचिव रविंद्र पुरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अस्पताल में रोगियों की आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य उपकरण और एंबुलेंस का प्रावधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गरीब विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए संस्था ने एक योजना बनाई है। जरूरतमंद वृद्धों के लिए वृद्धाश्रम एवं अनाथ बच्चों के लिए भविष्य में अनाथाश्रम की स्थापना करने की योजना को साकार करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें राकेश जैन को सर्वसम्मति से संस्था का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। प्रवीण सोनी को उपाध्यक्ष, रमेश जैन को सह सचिव, एवं प्रमोद कपिल को कोषाध्यक्ष चुना गया है। कृष्ण जैन और विशेश्वर दत्त शर्मा को संस्था का मुख्य संरक्षक चुना गया। शिव कुमार डोगरा को सलाहकार बनाया गया है। विनोद सेठी, सुरेश सोनी और मनोज जैन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया है।