फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   40 persent plant becomes dead in maudaha dam

मौदहा बांध में सूखे 40 फीसदी पौधे

Sun, 15 Nov 2015 10:55 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर।
ब्यूूराे/अमर उजाला,हमीरपुर। Updated Sun, 15 Nov 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
40 persent plant becomes dead in maudaha dam

मौदहा बांध में ढाई लाख पौधे रोपित कराने आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ग्रीन यूपी क्लीन यूपी मिशन को अधिकारी पलीता लगा रहे हैं। हाल ये है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने जो पौधे लगवाए थे उनमें से अधिकांश सूख गए हैं। रविवार को अमर उजाला में छपी खबर ग्रीन यूपी क्लीन यूपी का नहीं कोई असर खबर छपने के बाद विधायक गयादीन अनुरागी ने मौदहा बांध का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग के अधिकारी पौधारोपण में मनमानी कर रहे हैं। सिंचाई के नाम पर सिर्फ रस्म अदायगी की जा रही है। करीब 40 फीसदी पौधे सूख कर ठूंठ बन गए हैं। राठ विधायक गयादीन अनुरागी ने मौदहा बांध में रोपित पौधों की स्थिति देखी तो वह दंग रह गए।
विज्ञापन


 उन्होंने मौके पर मौजूद सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता एसके पांडेय से पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सके। अभियंता ने  कहा कि अभी तक 2 लाख 20 हजार पौधों का रोपण हो सका है। गौरतलब है कि ग्रीन यूपी क्लीन यूपी के मद्देनजर बीते 7 नवंबर को प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बांध क्षेत्र के 160 हेक्टेअर भूमि पर पौधारोपण कराया था। लेकिन सीएम के जाते ही सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने ऊबड़ खाबड़ स्थानों पर बिना पानी दिए पौधे रोपित कर दिए। विधायक ने कहा कि सूखे पेड़ लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गडढों में खाद की जगह पर राख डाली जा रही है। कहा कि मुख्यमंत्री की इस योजना में 5 फीसदी भी क्रियान्वयन नजर नहीं आ रहा है। पॉलीथिन तक नहीं हटाई गई और पौधों को रोपित कर दिया। उनके साथ चित्रगुप्त इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डॉ सत्यनारायन सिंह परिहार, डॉ चन्द्रपाल कौशल आदि भी रहे। विधायक ने कहा कि वह सीएम से मिलकर पौधारोपण की स्थिति से अवगत कराएंगे और जांच की मांग करेंगे।

अनुपयुक्त प्रजातियां लगाईं, वन विभाग के अधिकारियों ने खडे़ किए हाथ
राठ (हमीरपुर)। मौदहा बांध क्षेत्र में सिंचाई विभाग द्वारा लगवाए जा रहे पौधों की दुर्दशा देखकर वन विभाग के अधिकारियों ने भी हाथ खड़े कर दिए हैं।

वन क्षेत्राधिकारी महोबा जेडी सिंह, मौदहा पंकज शुक्ला, सुमेरपुर एके चौधरी, हमीरपुर मुकेश भटनागर, पनवाड़ी हरीसिंह, संजय शर्मा राठ, प्रकाश चन्द्र अजनर, कमला प्रसाद चरखारी, जेपी श्रीवास्तव सरीला ने मुख्य वन संरक्षक बुंदेलखंड जोन झांसी और वन संरक्षक चित्रकूट धाम मंडल बांदा को पत्र भेजा है।


इसमें बताया कि उनके द्वारा सिंचाई विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को दी गई तकनीकी जानकारी का पालन पौधारोपण में नहीं किया गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने इस जमीन पर अन्य प्रजातियां लगा दीं। इससे पौधारोपण की सफलता संदिग्ध है। चितवन, कनक चंपा, चकरेसिया, बोतल ब्रुुश, कचनार आदि प्रजातियां इस भूमि के लिए उपयुक्त नहीं हैं। ये कुछ दिनों के बाद सूख जाएंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed