फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   388 daughters will have yellow hands

124.10 लाख से 388 गरीब बेटियों के होंगे हाथ पीले

Tue, 10 May 2022 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
388 daughters will have yellow hands
हमीरपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 150 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 76.50 लाख रुपये जिले को आवंटित किया है। वहीं शादी अनुदान योजना के तहत सामान्य वर्ग व पिछड़ा वर्ग की 238 गरीब परिवार की बेटियों के लिए 47.60 लाख रुपये जारी किए हैं। 27 मई व छह जून शादी की तिथियां घोषित की र्गइं हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत मिले 76.50 लाख से 150 गरीब परिवारों की बेटियों की शादी कराई जानी है। वहीं शादी अनुदान योजना में सामान्य वर्ग के 100 गरीब लाभार्थियों के लिए 20 लाख की धनराशि आवंटित की गई है। पिछड़ा वर्ग के 138 लाभार्थियों के लिए 27.60 लाख की धनराशि जारी कर दी गई है। प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपये दिए जाएंगे। वधू के खाते में 35 हजार नगद व 10 हजार का सामान एवं छह हजार उनके भोजन व्यवस्था में खर्च होंगे।
विज्ञापन

विभाग की दोनों योजनाओं के लिए 250 लाभार्थियों की शादी कराने के लिए 96.50 का बजट मिला है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 150 जोड़ों का विवाह कराया जाना है। जिसके लिए सभी ब्लॉकों को लक्ष्य आवंटित करके आवेदन प्रक्रिया कराई जा रही है। वहीं शादी अनुदान के 100 लाभार्थियों के लिए 20 लाख मिले हैं। आवेदनों की जांच कर अनुदान की राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामशंकर पटेल (जिला समाज कल्याण अधिकारी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed