{"_id":"594ab4bd4f1c1ba12a8b45e1","slug":"31498068157-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गलोड़ (हमीरपुर)। उपतहसील के साथ लगते लोअर हड़ेटा गांव में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। पेयजल आपूर्ति न होने से गांव के सैकड़ों परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समस्या बारे संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है।
लोगों राम किशन, जमना दास, प्रकाश चंद, शादी लाल, हंसराज, मीरां देवी, सरोज, रीता देवी आदि का कहना है कि गांव में बीते एक माह से पेयजल आपूर्ति ठप है। इसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि समस्या बारे संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोग प्राकृतिक जलस्रोतों और टैंकरों से पेयजल मंगवाने को मजबूर हैं। लोगों ने विभाग से मांग की है कि लोअर हड़ेटा में पेयजल आपूर्ति जल्द बहाल की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मजबूरन आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
उधर, आईपीएच विभाग गलोड़ के सहायक अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि हाल ही में शिकायत उनके ध्यान में आई है। जल्द ही समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।