{"_id":"56ec4cd64f1c1bd3618b456a","slug":"228-poor-people-got-awas","type":"story","status":"publish","title_hn":"228 गरीबों को मिला आशियाने का तोहफा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
228 गरीबों को मिला आशियाने का तोहफा
अमर उजाला ब्यूरो/हमीरपुर
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Real State
तहसील सभागार में 228 पात्रों को लॉटरी के जरिये कांशीराम शहरी आवास आवंटित किए गए। आवास की चाबी पाकर पात्रों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
माया सरकार में शुरू की गई कांशीराम आवासीय योजना के तृतीय चरण में बनी कस्बे की आवासीय कालोनी सपा सरकार ने बनवाई। शुक्रवार को स्थानीय तहसील सभागार में लॉटरी के माध्यम से चयनित पात्रों को इसका वितरण किया गया।
विज्ञापन
मुख्यालय से आए डूडा अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि कस्बे में प्रथम चरण में 576 आवास दो स्थानों पर कांशीराम कालोनी निर्मित कर दिए जा चुके हैं। दूसरे चरण के आवास इस कस्बे में नहीं बन पाए। वहीं तीसरे चरण की आवासीय कालोनी छिमौली मार्ग में निर्मित कराई गई। जिसमें 228 आवास हैं। इनका आवंटन बच्ची से लॉटरी के जरिये पर्चियां निकलवाकर किया गया। तहसील सभागार में आवासों के नंबर व चाभियां सौंपी गईं। दोपहर 12 बजे से अपराह्न तीन बजे तक ये कार्यक्रम चला। इस मौके पर तहसीलदार, डूडा व नगर पालिका परिषद के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन