फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   सेम

तस्करी का गुटखा बरामद गुटके की गाड़ी सीज ःचालक पर मामला दर्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
सेम
मौदहा, हमीरपुर। कोतवाली पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी मात्रा में एक चौपहिया गाड़ी से गुटका बरामद कर गाड़ी मालिक/चालक पर लाकडाउन के उल्लंघन का मामला दर्ज किया है। वहीं गाड़ी के कागज नहीं उपलब्ध कराने पर उसे सीज कर दिया गया है। जबकि बरामद किए गए गुटके पर एफआईआर दर्ज करने के लिए खाद्य रसद विभाग के अधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
लाकडाऊन के दौरान गुटके पर प्रतिबंध रहा। कस्बे में ही लाखों रुपये लोगों ने गुटके की तस्करी कर कमाए हैं। गुटका खाने वालों की हालत यह रही है कि वह 3रू का मिलने वाला गुटका 10 और 15 रू.में खरीदने से नहीं हिचके। इसी मारामारी के बीच पुलिस ने कई स्थानों से गुटका बरामद किया लेकिन इसके मगरमच्छ अभी तक हाथ नहीं लगे।कस्बा प्रभारी जुबेर खान ने कस्बे के बड़े चौराहे में इमलिया निवासी युवक जितेंद्र सिंह जो कस्बे के मराठीपुरा में भी निवास करते हैं। अपनी चौपहिया गाड़ी से इमलिया की ओर जाते तभी रोककर तलाशी ली तो उसमें एक एक बोरा किसान ब्रांड गुटका के पैकेट बरामद किए। पुलिस ने गाड़ी मालिक चालक जितेन्द्र सिंह पर फिलहाल धारा धारा पर फिलहाल धारा 188 का मामला दर्ज कर गाड़ी को सीज कर दिया है और बरामद किए गए गुटके पर मुकदमा दर्ज करने के लिए खाद्य रसद विभाग के निरीक्षकों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed