फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब

बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब

Tue, 11 Jul 2017 11:07 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
बारिश से शहर की सड़कें पानी से लबालब
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। जिला हमीरपुर में दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़क किनारे निकासी नालियां अवरुद्ध होने से बारिश का पानी सड़क पर जमा हो गया है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांधी चौक से लेकर अस्पताल चौक तक कई भवनों की छत का पानी सड़क पर गिर रहा है। जिससे सड़क से गुजरने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। जिला मुख्यालय स्थित भोटा चौक में मुख्य सड़क पर सीवरेज चैंबर ब्लॉक हो गया है। इससे सीवरेज की गंदगी मुख्य सड़क पर बह रही है। इससे दोपहिया वाहन चालकों, राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसकी शिकायत दुकानदारों ने नगर परिषद नुमाइंदों को दी, लेकिन मंगलवार शाम तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। इतना ही नहीं गंदगी खुले में बहने से सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया है। उपायुक्त कार्यालय में स्थित पार्किंग में भी पानी घुस आया है। इससे वाहन चालकों को वाहन पार्क करने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। कारोबारियों में अश्वनी जगोता, वितुल गुप्ता, सन्नी, पंकज आदि का कहना है कि प्रशासन ने पार्किंग फीस को 200 फीसदी बढ़ा दी है, लेकिन पार्किंग सुविधाएं शून्य हैं। वहीं प्रारंभिक शिक्षा निदेशक कार्यालय के प्रांगण में भी पानी की निकासी न होने से बारिश का पानी जमा हो गया है। एनएच-70 पर एनआईटी के पास निकासी नालियां न होने से पानी एनएच पर जमा हो गया है। इससे यहां हादसों का खतरा बना हुआ है। वहीं बारिश से मौसम कूल हो गया है। लोगों को चिपचिपाती गर्मी से राहत मिली है। उधर, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीप कुमार बजाज का कहना है कि आईपीएच विभाग को सीवरेज लाइन अवरुद्ध होने बारे अवगत करवाकर समस्या का समाधान करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed