फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   20 dengue patients found in 48 hours, ward full

Hamirpur News: 48 घंटे में डेंगू के 20 मरीज मिले, वार्ड फुल

Wed, 24 Sep 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Wed, 24 Sep 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
20 dengue patients found in 48 hours, ward full
फोटो 23 एचएएमपी 21- जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती डेंगू की मरीज वैष्णवी। संवाद
हमीरपुर। लगातार जागरूकता और सतर्कता के बावजूद डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। 48 घंटे में डेंगू के 20 नये केस सामने आए हैं। वार्ड भी फुल हो गया है। जनरल वार्ड में डेंगू के मरीजों को रखा जा रहा है। इस साल डेंगू के मामलों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। वहीं 1,472 बर्तनों में लार्वा मिलने पर 36 लोगों को नोटिस जारी की गई हैं। 893 बुखार रोगियों की मलेरिया व डेंगू की किट से जांच की गईं। सबसे अधिक केस नवेली पावर प्लांट में निकलने के कारण सीएमओ ने कानपुर, फतेहपुर व जालौन सीएमओ को पत्राचार किया है।
विज्ञापन


इस साल पहला मामला आठ मार्च में सामने आया था और 15 सितंबर तक इनकी संख्या 36 के आसपास थी। लेकिन, बीते आठ दिनों में यह संख्या दोगुना हो गई है। अब सितंबर माह बारिशों का सिलसिला थमने के बाद डेंगू का डंक तेज हो चला है और आठ दिनों में आज तक 41 मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को 12 केस मिले थे। वहीं मंगलवार को आठ डेंगू मरीजों को भर्ती किया गया है। इनमें कुछेछा निवासी सत्यम (22) पुत्र रामस्वरूप, कुंडौरा निवासी सतेंद्र सिंह (37), कानपुर नगर निवासी अंशुल (18) पुत्र घनश्याम, खालेपुरा निवासी हिमांशु (30), पौथिया निवासी कमला (35), पारा रैपुरा निवासी देवीसरज (70), लोदीपुर निवादा निवासी ध्रुव प्रताप सिंह (15) पुत्र श्याम सिंह, कानपुर नगर निवासी किरन (40), कुंडौरा निवासी देवीदीन (25), सुमेरपुर निवासी सुखदेव (44), गीता (46) पत्नी बलराम सिंह, सबाना खातून (45), रमेड़ी निवासी अजय (23), संजय कुमार (48), नैठी निवासी वैष्णवी (12) पुत्री ब्रजराज का चिकित्सकों की निगरानी में उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

--------------



डेंगू वार्ड फुल होने से जनरल वार्ड में किया भर्ती

कुरारा क्षेत्र के नैठी निवासी ब्रजराज कहते हैं कि दो दिनों से बेटी वैष्णवी को जिला अस्पताल में भर्ती कर उपचार करा रहे हैं। कई दिनों से बुखार आ रहा था। डेंगू के लक्षण दिखने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। डेंगू वार्ड फुल होने पर आम मरीजों के साथ डेंगू मरीजों को भी रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------



छह दिनों से भर्ती, एक दिन पूर्व शुरू हुआ इलाज

शहर के गौरा देवी मोहल्ला निवासी गीता देवी ने बताया कि बीते छह दिनों से वह जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती है, लेकिन उसका इलाज बीते सोमवार से शुरू किया गया है।
--------------



22 सितंबर तक जिले में डेंगू के कुल 69 रोगी पाए गए हैं। इसमें कुरारा 19, सुमेरपुर 26, मौदहा 04, मुस्करा 08,अर्बन हमीरपुर 12 केस मिले हैं। इनमें 10 केस दूसरे जनपदों के हैं। आशाओं द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है। मौके पर 1,412 घरों के बर्तनों में लार्वा मिलने पर उन्हें नष्ट कराया गया है। साथ ही स्वास्थ्य कैंप लगाकर 1,518 रोगियों का उपचार किया गया। कुल 893 बुखार रोगियों की किट से मलेरिया व डेंगू की जांच की गई हैं। लार्वा मिलने पर 36 लोगों को नोटिस जारी की गई हैं। जिला स्तरीय कंट्रोल रूम नंबर 7398658030 पर सूचना दे सकते हैं।
आरके यादव, जिला मलेरिया अधिकारी

--------------


डेंगू परिणाम से स्पष्ट है कि पॉवर प्लांट व आस-पास का क्षेत्र हॉट स्पॉट बन चुका है। उक्त क्षेत्रों में सघन सर्वे चला कर उक्त के संबंध में आवश्यक उपचारात्मक एवं निरोधात्मक कार्रवाई करने के लिए कानपुर नगर, फतेहपुर व जालौन सीएमओ को पत्राचार किया गया है।

- डॉ. गीतम सिंह, सीएमओ।

फोटो 23 एचएएमपी 21- जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती डेंगू की मरीज वैष्णवी। संवाद

फोटो 23 एचएएमपी 21- जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती डेंगू की मरीज वैष्णवी। संवाद

फोटो 23 एचएएमपी 21- जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती डेंगू की मरीज वैष्णवी। संवाद

फोटो 23 एचएएमपी 21- जिला अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती डेंगू की मरीज वैष्णवी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed