फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   भाजपा की सरकार बनाने को जिताएं पांचों सीटें : धूमल

भाजपा की सरकार बनाने को जिताएं पांचों सीटें : धूमल

Sat, 21 Oct 2017 02:58 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 02:58 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बड़सर (हमीरपुर)।
विस क्षेत्र बड़सर से भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा की नामांकन से निकाली गई रैली में पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने के लिए जनता जिला से पांचों सीटें जिताएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास थम चुका है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। भ्रष्टाचार और माफिया का बोलबाला है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार के आरोप हैं और जमानत पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बलदेव शर्मा के प्रचार में जुट जाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार बनाने के लिए एक-एक सीट पर जीत सुनिश्चित करनी होगी। जिला से पांचों सीटें जीतने पर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, प्रभारी आदर्श कांत, महामंत्री चतर सिंह कौशल, राजेंद्र ढटवालिया, भाजयुमो अध्यक्ष संजीव शर्मा, ब्लॉक चेयरमैन अंजू चंदेल, वाइस चेयरमैन पवन जगोता, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार, माया शर्मा, सरला शर्मा, मोहन लाल शर्मा उपस्थित रहे।

भाजपा सरकार बनने पर घोटालों की होगी जांच : बलदेव
इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी बलदेव शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार के पांच सालों में बड़सर का विकास थम गया है। कांग्रेस विधायक ने झूठे शिलान्यासों के फट्टे लगाए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर बड़सर के विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि पांच सालों में बड़सर में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर रहा। कांग्रेस नेता जनता के पैसे को दोनों हाथों से लूटते रहे। भाजपा की सरकार बनने पर सभी घोटालों की जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन


ब्लॉक अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन
बड़सर (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक सेल के ब्लॉक बड़सर के अध्यक्ष मोहन लाल शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने उन्हें हार व पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। मोहन लाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने पांच सालों में कोई विकास नहीं किया। पूर्व सैनिकों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वन रैंक वन पेंशन लागू कर पूर्व सैनिकों को तोहफा दिया है। पूर्व सैनिकों की आवाज उठाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed