फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   दुराचार के आरोपियों को हो फांसी : एसएफआई

दुराचार के आरोपियों को हो फांसी : एसएफआई

Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुराचार के आरोपियों को हो फांसी : एसएफआई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। शिमला के कोटखाई में दसवीं की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने के लिए एसएफआई और डीवाईएफआई हमीरपुर इकाई ने बुधवार को जिला मुख्यालय में कैंडल मार्च निकाला और धरना-प्रदर्शन किया। इस मौके पर इकाई सदस्यों ने जिलाधीश मदन चौहान के माध्यम से मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें इकाई सदस्यों ने छात्रा से दुराचार के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सदस्यों ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि प्रदेश के जंगलों के साथ खुले शराब ठेकों को भी बंद करवाया जाए। सभी शिक्षण संस्थानों में लड़कियों की सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम किए जाएं। ड्रग माफिया और नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसा जाए और महिलाओं की सुरक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। एसफआई इकाई सचिव आदेश कुमार ने कहा कि एसएफआई दुराचार के आरोपियों के लिए फांसी की सजा की मांग करती है। दिवंगत छात्रा को इंसाफ दिलवाने के लिए एसएफआई प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी। इस मौके पर एसफआई इकाई अध्यक्ष करुण ठाकुर, प्रतीक्षा, मनुप्रिया, ज्योति, अंजलि, संतोष, आकाश, अभिषेक, सौरभ, आदर्श, रजत, इंद्र, शुभम, साहिल, निखिल, सौरभ कुमार, दीक्षा, प्रिया, अतुल, सागर, मोहित, नेहा, वैशाली, सोमू सहित दो सौ छात्रों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed