{"_id":"595fd3234f1c1b2f138b464a","slug":"191499452195-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू होने में अड़ंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू होने में अड़ंगा
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू होने में अड़ंगा नजर आ रहा है। अब तक कक्षाएं शुरू होने का रास्ता अब तक साफ नहीं हो पाया है। मेडिकल कॉलेज के लिए चयनित भूमि अब तक विभाग के नाम ट्रांसफर नहीं हो पाई है। मेडिकल कॉलेज के लिए स्थायी प्रिंसिपल भी नियुक्त नहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग ने महज पत्राचार के लिए प्रिंसिपल का अतिरिक्त कार्यभार डायरेक्टर मेडिकल एजूकेशन को सौंपा है।
मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं फिलहाल क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में चलाई जाएंगी। इसके लिए सीएमओ कार्यालय हमीरपुर को हथली स्थित बोर्ड के भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएमओ कार्यालय को शिफ्ट हुए करीब एक माह होने को है लेकिन खाली किए गए क्षेत्रीय अस्पताल के भवन में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं लगाने को लेकर कोई तैयारी नहीं की गई है। यहां तक कि विभिन्न पदों को भरने को लिए साक्षात्कार का परिणाम भी घोषित नहीं किया जा सका है। यहां तक कि नीट (एनईईटी) की काउंसिलिंग भी शुरू होने को है। मेडिकल कॉलेज का सत्र अगस्त माह से शुरू हो जाता है लेकिन क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में कक्षाएं शुरू करने को लेकर कोई तैयारी नहीं नजर आ रही है। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में इस सत्र से मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाएंगी। ऐसे में आगामी शिक्षा सत्र से ही क्षेत्रीय अस्पताल में मेडिकल कक्षाएं शुरू होने की संभावना है।
सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल का कहना है कि सीएमओ कार्यालय को बोर्ड भवन में शिफ्ट हुए करीब एक माह होने को है। मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू होने के बारे में डायरेक्टर मेडिकल एजूकेशन ही कुछ बता सकते हैं।