फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   स्कूल छत पर चढ़ाए छात्र-छात्राएं, जान की परवाह नहीं

स्कूल छत पर चढ़ाए छात्र-छात्राएं, जान की परवाह नहीं

Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Tue, 20 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
स्कूल छत पर चढ़ाए छात्र-छात्राएं, जान की परवाह नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मटाहनी में योगाभ्यास के लिए छात्र-छात्राओं को मंगलवार को स्कूल की छत पर चढ़ा दिया गया। स्कूल के लैंटल पर योगाभ्यास करते समय किसी विद्यार्थी को चक्कर भी आ सकता था। बच्चे छत से नीचे भी गिर सकते थे। लेकिन, सुरक्षा की परवाह किए बिना ही स्कूल प्रशासन ने बच्चों को लैंटल पर चढ़ा दिया। हैरानी की बात है कि स्कूल छत पर ग्रील तक नहीं लगी है।

स्कूल के पास से गुजर रहे कई लोगों ने छत पर हो रहे योगाभ्यास की खबर मीडिया को दी। इसके बाद अमर उजाला ने मौके पर पहुंचकर देखा तो यह योगाभ्यास हैरान करने वाला था। मटाहनी स्कूल में छठी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा तक के सैकड़ों विद्यार्थी शिक्षा हासिल करते हैं। 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस को लेकर मटाहनी स्कूल के बच्चे भी योगाभ्यास कर रहे हैं। लेकिन, स्कूल प्रशासन को बच्चों की जान की परवाह नहीं।
विज्ञापन

उधर, स्कूल प्रिंसिपल वंदना धीमान ने कहा कि स्कूल का मैदान बारिश के चलते गीला था। इसके चलते बच्चों से स्कूल की छत पर योगाभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed