{"_id":"59417be94f1c1bef158b46ff","slug":"191497463785-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृदा का परीक्षण किसान जरुर कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृदा का परीक्षण किसान जरुर कराएं
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। मुख्यालय स्थित राजकीय महिला महा विद्यालय में कृषि विभाग के जिला स्तरीय किसान मेला, खरीफ कृषि उत्पादकता गोष्ठी, शाकभाजी शो एवं कृषक वैज्ञानिक संवाद में विभिन्न विभागाें द्वारा अपने-अपने स्टाल लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल ने किसानों से मृदा परीक्षण अवश्य कराने को कहा।
उन्होंने मुख्यमंत्री की 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने की मंशा के अनुरूप अधिकारियों व किसानों को मिलकर पूरे मनोयोग से काम करने को कहा। कार्यक्रम में सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि मौजूदा में ज्ञान ही शक्ति है इसलिए किसानों को योजनाओं की जानकरी रखते हुए उनका भरपूर लाभ उठाना चाहिए। उप कृषि निदेशक ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी और किसानाें को उनका लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।
उद्यान विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी देते हुए स्प्रिंकलर व ड्रिप सिचाई से उत्पादन बढाने के तरीके बताए। बृम्हानंद कृषि महाविद्यालय के पादप रोग के विभागाध्यक्ष डा. कमलेश रामजी ने किसानों को खरीफ फसलों की बुआई करने को प्रेरित किया। साथ ही उनमे लगने वाले रोग व उनके उपचार की विस्तृत जानकारी दी। डा. रामसुभग सिंह विभागाध्यक्ष कीट रोग,डा. एसपीसोनकर प्रभारी कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा, जिला पशु चिकित्साधिकारी व हबीब खांन ने भी किसानों को कृषि संबंधी जानकारियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे किसान धर्मपाल सिंह राजपूत ने अन्ना पशुओं के समाधान के संबंध में विचार रखे। कार्यक्रम में सभी विकासखंडों के किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
-कृषि से संबंधित विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल