फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   तो शमशानघाट पर भी भूमि पूजन, शिलान्यास कर लो : नरेंद्र

तो शमशानघाट पर भी भूमि पूजन, शिलान्यास कर लो : नरेंद्र

Thu, 08 Jun 2017 12:28 AM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
तो शमशानघाट पर भी भूमि पूजन, शिलान्यास कर लो : नरेंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा पर विधायक प्राथमिकता के तहत स्वीकृत विकास कार्यों का झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। ठाकुर ने कहा कि राणा बीड़ बगेहड़ा के जिस मॉडल स्कूल का शिलान्यास करके आए हैं, वह विधायक प्राथमिकता की देन है। अगर यह झूठ है तो राणा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से पूछ लें। विधायक ने कहा कि सुजानपुर में मिनी सचिवालय के अलावा अगर कोई भी कार्य विधायक प्राथमिकता के बिना हुआ हो तो राणा श्वेत पत्र जारी कर जनता को बताएं। नरेंद्र ने कहा कि उन्होंने क्षेत्र के 12 श्मशानघाटों के लिए भी बजट दिया है, अगर राणा को भूमि पूजन का इतना ही शौक है तो वहां पर भूमि पूजन और शिलान्यास करके आएं। उन्होंने राणा के कार्यक्रमों में जाने वाले अधिकारियों को चेतावनी दी कि अब विस चुनाव को कुछ ही माह शेष हैं, गैर सरकारी कार्यक्रमों में जाने वाले अधिकारियों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने राणा पर मानसिक संतुलन खोकर भूमि पूजन और शिलान्यास एवं उद्घाटन के आरोप लगाए हैं। इस मौके पर उनके साथ मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, वीरेंद्र पोदी, अनिल चंदेल, पवन शर्मा और अश्वनी कुमार भी मौजूद रहे।


तीन सड़कों के लिए मिले 40 करोड़ : नरेंद्र
नरेंद्र ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर क्षेत्र की तीन सड़कों के लिए सांसद अनुराग ठाकुर के प्रयासों से केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सेंट्रल रोड फंड (सीआरएफ) के तहत 40 करोड़ पर स्वीकृत किए हैं। विधायक ने कहा कि बीते वर्ष हमीरपुर दौरे पर आए केंद्रीय मंत्री के समक्ष उन्होंने बजट की मांग रखी थी। इसमें 24 किलोमीटर हमीरपुर-सुजानपुर वाया कोट, चौरी एवं पटलांदर सड़क के लिए 17.31 करोड़, 30 किमी टौणीदेवी-उहल, कक्कड़, बजरोल एवं जंगलबैरी के लिए 12 करोड़ और 27 किमी लंबी टौणीदेवी-जंदडू-बीड़ बगैहड़ा सड़क शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed