{"_id":"595fd4014f1c1bfb0e8b46a1","slug":"181499452417-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़सर भाजपा 11 अगस्त को करेगी सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बड़सर भाजपा 11 अगस्त को करेगी सम्मेलन
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
बड़सर (हमीरपुर)। भाजपा अनुसूचित जाति के लोगों को सर्वधर्म समभाव से पार्टी विचारधारा से जोड़ने के लिए 11 अगस्त को अनुसूचित जाति स्वाभिमान सम्मेलन करेगी। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक रिखी निवास मैहरे में मोर्चा अध्यक्ष राम रतन की अध्यक्षता में हुई। इसमें मोर्चा की कार्यकारिणी के अलावा बूथ स्तर के मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसमें पूर्व विधायक बलदेव शर्मा और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित रहे। पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने कहा कि समय आ गया है कि सर्व धर्म समभाव की भावना को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर घर जाकर इन लोगों संपर्क करने तथा पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी की अनुसूचित मोर्चा के सदस्य राजेश कुमार, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राम रतन, महामंत्री राज कुमार आदि उपस्थित रहे।