{"_id":"59417be24f1c1bb73a8b4639","slug":"181497463778-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह रिक्त पड़े ग्रामों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन की तिथियां घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह रिक्त पड़े ग्रामों के वार्ड सदस्यों के निर्वाचन की तिथियां घोषित
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी डा.मन्नान अख्तर ने तीन विकासखंडों के छह गांवों में रिक्त पड़े छह वार्ड सदस्यों के चुनाव कार्यक्रम व उनके आरक्षण संबंधी घोषणा की है। उन्हाेंने बताया कि सुमेरपुर विकास खंड के विदोखर मेदनी के वार्ड नं. सात को अनारक्षित, नदेहरा गांव का वार्ड नं. 13 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है। वहीं मौदहा विकास खंड क्षेत्र के भभौरा गांव के वार्ड नं. नौ को अनुसूचित जाति, खैरी का वार्ड नं. पांच को अनुसूचित जाति, भैस्ता के वार्ड नं. 10 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया है। जबकि मुस्करा विकास ख्ंाड के टीहर गांव के वार्ड नं. आठ की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।
उन्होंने कार्यक्रम की घोषणा करते हुए बताया कि नामांकन पत्रों को जमा करने की अंतिम तिथि 20 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर चार बजे तक, जबकि नामांकन पत्रों की जांच 22 जून को सुबह 10 बजे से होगी। उम्मीदवारी वापसी 24 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक होगी। वहीं 24 जून को ही तीन बजे के बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे।
मतदान एक जुलाई को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा। मतगणना तीन जुलाई को सुबह आठ बजे से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने सहित मतगणना आदि कार्य क्षेत्र पंचायत मुख्यालय में होंगे। समय सारिणी में पड़ने वाले अवकाश दिवसो में भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।