{"_id":"59384cbf4f1c1b90038b4594","slug":"181496861887-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधी चौक में डिजिटल डिस्पले पर 24 मई के रेट, परेशान जनता ने लगाई न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधी चौक में डिजिटल डिस्पले पर 24 मई के रेट, परेशान जनता ने लगाई न्याय की गुहार
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। गांधी चौक हमीरपुर में जिला प्रशासन की लगाई डिजिटल डिस्पले बीते दो हफ्तों से अपडेट नहीं की गई है। डिजिटल डिस्पले पर सात जून को भी 24 मई की रेट प्रदर्शित हो रहे हैं। शहर की सब्जियों की दुकानों से भी रेट लिस्टें गायब हैं। ऐसे में सब्जियां खरीदने वाले लोग खूब लुट रहे हैं। जिला प्रशासन हमीरपुर ने दो वर्ष पहले गांधी चौक हमीरपुर में डिजिटल डिस्पले लगाई थी। जिला मंडी समिति और खाद्य नियंत्रण विभाग इस डिस्पले पर रोजाना सब्जियों के दाम दर्शाता है। हालांकि 24 मई के बाद इस डिजिटल डिस्पले अपडेट नहीं की गई है। शहर की सब्जियों की दुकानों पर कोई रेट लिस्ट नहीं हैं। उपभोक्ताओं आशा रानी, शांति स्वरूप, अनिरुद्ध शर्मा और विरेंद्र सिंह ने जिला प्रशासन से सब्जियों की दुकानों पर रेट लिस्ट लगाने और डिजिटल डिस्पले को ठीक करवाने की मांग की है।
जिला खाद्य नियंत्रक की हो चुकी है सेवानिवृत्ति
जिला खाद्य नियंत्रक ध्रुवा देवी 31 मई को विभाग से सेवानिवृत्त हो चुकी हैं। उनकी सेवानिवृत्ति के एक हफ्ते पहले ही विभाग डिजिटल डिस्पले को अपडेट करना भूल गया। जिला खाद्य अधिकारी प्रताप सिंह भी रिटायर हो गए हैं। वर्तमान में जिला खाद्य नियंत्रक विभाग महज निरीक्षक के सहारे चल रहा है। ऐसे में न तो डिजिटल डिस्पले अपडेट हो पा रही हैं, न दुकानों-ढाबों का निरीक्षण हो रहा है।
जिला खाद्य नियंत्रक की सेवानिवृत्ति हो चुकी है। गांधी चौक पर लगी डिजिटल डिस्पले को शीघ्र ही अपडेट करवाया जाएगा।
- संदीप सकलानी, निरीक्षक, जिला खाद्य आपूर्ति विभाग हमीरपुर
कृषि उपज एवं विपणन विभाग से रोजाना सब्जियों के दाम जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले को भेजता है। डिस्पले पर सब्जियों के दाम दर्शाना उन्हीं का काम है।
विज्ञापन
- नरेंद्र चौहान, सचिव, एपीएमसी हमीरपुर
गांधी चौक पर सब्जियों के सही दाम दर्शाने के लिए डिजिटल डिस्पले लगाई है। 24 मई के बाद सब्जियों के दाम क्यों नहीं अपडेट हुए, इसकी जांच की जाएगी।
- अरिंदम चौधरी, एसडीएम, हमीरपुर