{"_id":"59edd1804f1c1bda538b89ed","slug":"171508757888-hamirpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन माह के भीतर ही जबाव दे गईं एलईडी स्ट्रीट लाइटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन माह के भीतर ही जबाव दे गईं एलईडी स्ट्रीट लाइटें
Updated Mon, 23 Oct 2017 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर द्वारा शहर में लगाई गई एलईडी स्ट्रीट लाइटें तीन माह के भीतर ही खराब हो गई हैं। रात के समय शहर की अधिकतर गलियों में अंधेरा पसर रहा है। हालांकि समस्या बारे संबंधित विभाग को कई बार अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
लोगों में अर्जुन कुमार, सुनील कुमार, देवराज, अखिल, देशराज, अनुपम, सुनीता कुमारी, अनिकेत आदि का कहना है कि शहर के अधिकतर वार्डों में शाम होते ही अंधेरा पसर रहा है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अधिकतर स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। लोगों का आरोप है कि समस्या बारे संबंधित विभाग को कई बार अवगत भी करवाया जा चुका है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में रात के समय लोग ठोकरें खाने को मजबूर हो चुके हैं। लोगों ने नगर परिषद नुमाइंदों से मांग की है कि खराब स्ट्रीट लाइटों की दशा जल्द से जल्द सुधारी जाए। जिससे लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
उधर, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीप कुमार का कहना है कि समस्या हाल ही में उनके ध्यान में आई है। अगर लाइटों में कोई खराबी है तो जल्द ही इन्हें ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन