फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन

पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन

Tue, 17 Oct 2017 03:50 PM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 03:50 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने नहीं भरा नामांकन
- फोटो : SELF
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हमीरपुर।
जिला हमीरपुर में सोमवार को पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने विधानसभा चुनावों को लेकर नामांकन पत्र नहीं भरा। उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में चुनाव के लिए रिटर्निंग अधिकारी के पास नामांकन पत्र जमा करवाने की सुविधा दी गई है। सोमवार को दिन भर सभी रिटर्निंग अधिकारी प्रत्याशियों का इंतजार करते रहे लेकिन दिन भर कार्यालय में बैठने के बावजूद एक भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र नहीं भरा।

नामांकन पत्र न भरने के पीछे भाजपा और कांग्रेस पार्टी से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा न होना माना जा रहा है। किसी अन्य दल से भी प्रत्याशियों ने पहले दिन नामांकन नहीं भरा। वहीं कुछेक आजाद प्रत्याशी भी दिवाली के बाद ही नामांकन भरने की बातें कर रहे हैं। सोमवार को हमीरपुर, सुजानपुर, भोरंज, बड़सर और नादौन पांचों विधानसभा क्षेत्र में कोई नामांकन नहीं हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कदम ने कहा कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी या उनके प्रस्थापन अपने नाम निर्देशन पत्र 23 अक्तूबर तक सुबह 11 बजे से सायं 3:00 बजे तक एसडीएम या सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (तहसीलदार) को दे सकते हैं। 36-भोरंज विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र चुनाव लड़ने वाले अभ्यर्थी या उनके प्रस्थापक अपने नाम निर्देशन पत्र 23 अक्तूबर तक एसडीएम भोरंज के कार्यालय कोर्ट रूम नंबर-301, संयुक्त कार्यालय भवन भोरंज में दे सकेंगे। नामांकन पत्र जांच के लिए संबंधित रिटर्निंग ऑफिसरों के कार्यालय में 24 अक्तूबर को सुबह 11 बजे तक लिए जाएंगे। नामांकन वापस लेने की अवधि 26 अक्तूबर को सायं 3:00 बजे तक रहेगी। उन्होंने कहा कि नौ नवंबर को सुबह 8:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed