फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   अड्डे के आउट गेट से टकराई बस

अड्डे के आउट गेट से टकराई बस

Sat, 08 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अड्डे के आउट गेट से टकराई बस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नादौन (हमीरपुर)। नादौन बस स्टैंड पर सरकारी चालक आउट गेट से बस को अड्डे के अंदर ले गया। इस दौरान बस आउट गेट के साथ टकरा गई और गेट की नींव हिल गई। बस स्टैंड पर बस चालकों की मनमानी से दुर्घटना का अंदेशा रहता है। शनिवार को भी एचआरटीसी की बस जब गेट के पिल्लर से टकराई तो पिल्लर हिल गया और गिरने से बच गया। वहीं कमजोर होने से कभी भी कोई हादसा हो सकता है। बस अड्डा के कर्मचारी प्रीतम चंद ने बताया कि घटना की जानकारी नगर पंचायत को दे दी है। बस अड्डा के दुकानदारों सुरेश कुमार, रवि, अजय, सुनील, दिनेश, विमल, कुलजीत, अशोक ने प्रशासन से मांग की है कि जब भी बसें अंदर या बाहर जाती हैं, उस समय दोनों मुख्य द्वार पर पुलिस या गृह रक्षक जवानों की तैनाती होनी चाहिए। थाना प्रभारी सतीश शर्मा का कहना है कि बस अड्डा पर पुलिस तथा गृहरक्षक जवान तैनात रहते हैं। यहां से बसों को अंदर या बाहर करने वाले चालकों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed